Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

जिले के नगरपालिकाओं एवं पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त

ट्रेड सर्टिफिकेट में अंकित शोरूम की स्थान से अलग स्थान पर शोरूम संचालन करते पाए जाने पर होगी वाहनों की जप्ती

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अत्याधुनिक फायर स्टेशन निर्माण से सुव्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त अग्निशमन सेवाओं वाला शहर बनेगा सागर : निगमायुक्त राजकुमार खत्री

admin

Fri, Oct 25, 2024

स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माणाधीन फायर स्टेशन का निरीक्षण कर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सागर/ स्मार्ट सिटी द्वारा अत्याधुनिक फायर स्टेशन निर्माण से सुव्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त अग्निशमन सेवाओं वाला शहर बनेगा सागर। शहर के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों के लिए भी अग्निशमन सेवायें बेहतर होंगी। यह बात नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को सुबह सुबह काकागंज मुक्तिधाम के पास निर्माणाधीन फायर स्टेशन बिल्डिंग निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने फायर स्टेशन बिल्डिंग के प्रगतिकार्यों की विस्तार से जानकारी ली और परिसर में व्यवस्थित इंटरनल रोड, प्लांटेशन करने और पेवर ब्लॉक आदि लगाने सहित सारे कैम्पस को सुंदरता के साथ डेवलप करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की नवनिर्मित फायर स्टेशन बिल्डिंग की बाहरी दीवारों पर कलर पेंट आदि के साथ परिसर में व्यवस्थित पर्याप्त लाइटिंग कर आकर्षक बनायें। उन्होंने बिल्डिंग का निरीक्षण कर यहां बनाये गए अंडरग्राउंड वॉटर टेंक, फिलिंग स्टेशन, बिल्डिंग वॉटर सप्लाई सिस्टम, ड्रेनेज़, बिल्डिंग सेनेटरी वर्क, फायर वाहनों की पार्किंग, बिल्डिंग लाइटिंग, स्टॉफ क्वार्टर निर्माण आदि कार्यों को देखा। उन्होंने कहा की यहां एक साथ कई फायर वाहन पार्क किये जा सकेंगे और 24 घंटे फायर स्टॉफ उपलब्ध रहेगा। इससे शहर में या आस-पास आवश्यकता पड़ने पर अग्निशमन वाहन वॉटर फिलिंग कर तत्काल रवाना किये जा सकेंगे। इससे आग लगने वाले घटना स्थल तक समय रहते अग्निशमन सेवा पहुंच सकेगी और आग पर काबू पाकर जान माल की हानि होने से रोकी जा सकेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन