: Bhopal News: राजा भोज एयरपोर्ट को इमिग्रेशन की अनुमति मिली
admin
Sat, Dec 23, 2023
राजा भोज एयरपोर्ट को इमिग्रेशन की अनुमति मिल गई है। जल्द ही विदेश जाने वाले यात्री यहां इमिग्रेशन चेक पोस्ट से जांच करा सकेंगे। एयरपोर्ट अथारिटी ने ग्रीन एवं रेड चैनल तथा इमिग्रेशन ई-गेट की स्थापना पहले ही कर दी है।
अब कस्टम एयरपोर्ट का दर्जा मिलते ही यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद
सरकार ने इमिग्रेशन एयरपोर्ट बनाने संबंधी गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने की दिशा में यह पहली बाधा थी, जो दूर हो चुकी है। अथारिटी ने इसकी तैयारियां तो पहले ही कर ली थीं। अब यहां अमला तैनात होना बाकी है। कस्टम विभाग की डिप्टी कमिश्नर डा. रिचा सक्सेना ने हाल ही में कस्टम एयरपोर्ट घोषित करने के सिलसिले में एयरपोर्ट पहुंचकर नव विकसित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। माना जा रहा है किइसकी स्वीकृति भी मिल जाएगी। दुबई उड़ान के साथ भोपाल से विदेशों के लिए उड़ान की शुरुआत हो सकती है।
एयरपोर्ट अथारिटी की तैयारियां पूरी
एयरपोर्ट अथारिटी ने हाल ही में इमिग्रेशन काउंटर स्थापित किया था एवं इलेक्ट्रानिक गेट भी लगाए थे। इंटरनेशनल विंग पूर्ण रूप से विकसित कर लिया गया है। आगमन क्षेत्र में पांच एवं प्रस्थान क्षेत्र में चार काउंटर बनाए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप यहां ग्रीन एवं रेड चैनल बनाए गए हैं। कस्टम काउंटर भी बनाए जा चुके हैं। इंटरनेशनल स्तर के एयरपोर्ट के लिए सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या बढ़ाना जरूरी है।
बढ़ेगा सुरक्षा अमला
अथारिटी ने इसके लिए जवानों की संख्या बढ़ाने का आग्रह नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से किया था। ब्यूरो ने जवान बढ़ाने की सैद्धांतिक स्वीकृति भी दे दी है। वर्तमान में एयरपोर्ट पर 170 जवान तैनात हैं। भविष्य में इनकी संख्या 300 से 400 के बीच तक करने का प्रस्ताव है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार नए साल की पहली तिमाही तक विदेश की उड़ानें शुरू हो सकती हैं।
Read More - Breaking: MP Congress के अध्यक्ष बने जीतू पटवारी, उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष नियुक्त
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन