Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

जिले के नगरपालिकाओं एवं पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त

ट्रेड सर्टिफिकेट में अंकित शोरूम की स्थान से अलग स्थान पर शोरूम संचालन करते पाए जाने पर होगी वाहनों की जप्ती

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Betul News शहरी क्षेत्र बैतूल में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न

admin

Mon, Apr 21, 2025
बैतूल 21 अप्रैल 2025/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश परिहार द्वारा शहरी क्षेत्र बैतूल में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली गई। इस दौरान सीएमएचओ डॉ.परिहार ने समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं में शत प्रतिशत उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संस्थाओं में ओपीडी ज्यादा से ज्यादा हो एवं समय पर संस्था खुलें तथा सभी मरीजों को समुचित उपचार मिले। अनमोल ऐप पर समस्त मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का अपडेशन नियमित किया जाये। एनसीडी कार्यक्रम में बीपी, शुगर और ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग, रीस्क्रीनिंग, फॉलो अप एवं उपचार में लक्ष्य के अनुसार प्रगति सुनिश्चित की जाये। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वितरित लक्ष्य के विरूद्ध स्थाई एवं अस्थाई साधनों की वार्षिक लक्ष्य उपलब्धि के लिए पूर्ण प्रयास किये जायें। मिशन परिवार विकास के लक्ष्यों को पूर्ण करें। हेड काउंट सर्वे के आधार पर समस्त बच्चों के टीकाकरण की जानकारी एवं शत प्रतिशत टीकाकरण की उपलब्धि एवं गर्भवती माताओं का शीघ्र पंजीयन करें। सभी एएनसी जांच, उच्च जोखिम गर्भावस्था का चिन्हांकन एवं संदर्भित सेवाएं समय से प्रदाय की जाना सुनिश्चित करें। शहर के सभी वार्डों में रहने वाले सभी पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड एवं संबल में रजिस्टर्ड हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनवाये जाना सुनिश्चित करें। बैठक में अरवन नोडल ऑफीसर डॉ शिखा घिघोड़े, एपीएम श्री प्रकाश माकोड़े सहित समस्त नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। क्रमांक/98/467/04/2025

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन