Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

जिले के नगरपालिकाओं एवं पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त

ट्रेड सर्टिफिकेट में अंकित शोरूम की स्थान से अलग स्थान पर शोरूम संचालन करते पाए जाने पर होगी वाहनों की जप्ती

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: खुशियों की दास्तां अमरसिंह को मिली खेत तालाब की सौगात

admin

Tue, Jul 1, 2025

29 जूून 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से सरकार और समाज के द्वारा पुरानी जल संरचनाओं में जल भरण, जल के प्रबंधन तथा नई जल संरचनाओं के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जल के बिना जीवन की परिकल्पना शून्य है और इसके बिना न तो कृषि संभव है, न ही उद्योग, और न ही हमारी दैनिक आवश्यकताएँ पूरी हो सकती हैं। जल का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। जिले की जनपद पंचायत हरदा के ग्राम झालवा निवासी किसान अमरसिंह निर्भयसिंह को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवीन खेत तालाब उपहार में मिला। खेत तालाब बनने से अब अमरसिंह को फसल की सिंचाई के लिए वर्षा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खेत तालाब का निर्माण होने से अमरसिंह बहुत खुश है। अमरसिंह की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नही थी कि वह फसलों की सिंचाई या अन्य कार्य के लिए सिंचाई का साधन जुटा सके। अमरसिंह बताता है कि खेती का कार्य पूरी तरह वर्षा जल पर निर्भर था, जिस वर्ष अच्छी बारिश नहीं होती थी, उस वर्ष सिंचाई का साधन न होने के कारण फसलें सूख जाती थी। खेत तालाब का निर्माण हो जाने से अब उसे इस चिंता से मुक्ति मिल गई है। इसके लिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिल से आभार व्यक्त करता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन