Tue 10 Feb 2026

ब्रेकिंग

जाँच मे लीपा पोती बर्दास्त नहीं -महेंद्र साव

धान खरीदी केंद्र बसना में अनियमितता का आरोप, शार्टेज की आशंका पर एसडीएम से भौतिक सत्यापन की मांग

जगदीशपुर मे श्री हनुमान मंदिर भूमि पूजन सौभाग्यशाली:- महेंद्र साव

40 वर्षों से बसे 250 परिवारों को आबादी पट्टा दिलाने की मांग को लेकर पार्षद मनोज गहरेवाल ने की कलेक्टर से मुलाक़ात

फुलवारी में वार्षिकोत्सव का आयोजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: UP Police Recruitment 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक्सटेंड, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

admin

Tue, Jan 9, 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में में इस समय विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही है। इसी में से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस/ पीएसी के पदों पर भर्ती निकाली थी जिसके लिए अब आवेदन की अंतिम तिथि एक्सटेंड कर दी गयी है।

जिन उम्मीदवारों ने तय तिथियों में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन नहीं किया है और इस भर्ती के लिए योग्य है वे अब 15 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध हैं।

UP Police Sports Quota Recruitment 2024: पात्रता एवं मापदंड

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और साथ ही स्पोर्ट्स के क्षेत्र में निर्धारित योग्यता प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 के अनुसार की जाएगी।

UP Police Bharti 2024: कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको "प्रचलित भर्ती" सेक्शन में जाकर "आरक्षी नागरिक पुलिस / पी0ए0सी0 के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती-2023 । पदों की संख्या: 546 । आवेदन की अंतिम तिथि: (15-01-2024)" के आगे आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको नए पेज पर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

UP Police Constable Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन के साथ ही आपको 400 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए समान निर्धारित किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन