Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: हिवरा के ग्रामीणों ने चौरई थाना अधीक्षक व समस्त पुलिस प्रशासन का माना आभार

admin

Sun, Dec 10, 2023

चौरई थाना के अन्तर्गत आने वाले ग्राम हिवरा कला में विगत दिनों महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर पूरे ग्राम में शोंक का माहौल छाया हुआ था । उस अंधे हत्याकांड का हत्यारा अत्यधिक शातिर था । लेकिन चौरई थाने में कुछ दिनो पूर्व में ही पदस्थ दबंग थाना प्रभारी वी व्ही टांडिया कहा शांत बैठने वाले थे । उन्होंने मामला की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में मामले की कार्यवाही प्रारंभ कर दी थी । एवम् 36 घंटो के भीतर ही मुखबिर एवम् अपने समस्त स्टाफ की मदद से आखिरकार अपराधी को गिरफ्त में ले ही लिया एवम् कार्यवाही कर उसे उसे न्यायालय में पेश कर जेल पहुचा दिया गया।

हिवरा के ग्रामीणों ने चौरई थाना अधीक्षक व समस्त पुलिस प्रशासन का माना आभार

थाना प्रभारी की कार्य कुशलता देखते हुए । ग्राम हिवरा के ग्रामीणों ने सम्मान समारोह रख कर पुलिस प्रशासन का स्वागत किया । थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ , सीनियर प्रेस के अध्यक्ष एवम् समस्त सदस्यगण का पुष्प माला से स्वागत किया गया । जिसमें गांव की नारीशक्ति ने थाना प्रभारी वी व्ही तांडिया को रक्षासूत्र बांध अपने भाई के रूप में स्वीकार किया एवम् थाना प्रभारी ने गांव वालो से बात करते हुए। उन्हें यकीन दिलाया कि आप का भाई आप की रक्षा करेगा। एवम् अपराधियों को माफ नहीं किया जाएगा। इस बीच वहा पर वरिष्ठ पत्रकार अवनीत गंगवाल ललित लहरिया अभिषेक मिश्रा, अमित सोनी, नितिन रघुवंशी, अनिल राय, सोहन श्रीवास,विनोद पाल,जयविंद डेहरिया, प्रदीप ठाकुर,शुभम रघुवंशी, राहुल वर्मा,रितेश जंघेला नगर निरीक्षक एवम् नगर उपनिरीक्षक सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा ।

ग्रामवासी आरोपी को फांसी दिलाने लगाई गुहार

ग्रामवासी ने पुलिस एवम् पत्रकारों के सामने अपराधी को फांसी की सजा दिलवाने की बात की है उनका कहना है अपराधी के खिलाफ और भी अन्य कई मामले हो चुके है। परन्तु उसकी मां उसे जमानत में बाहर लेकर आ जाती है ।और फिर बाहर आकर वह आतंक चालू कर देता है

Read more - अवैध क्लिनिक संचालन पे छिंदवाड़ा जिला चिकित्सा अधिकारी ने की कार्रवाई जिलाधिकारी की टीम ने मारा छापा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन