महासमुंद : *महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*
Tue, Jun 23, 2026
write something...
महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम
प्रदेश में हीरा उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाएं हुईं मजबूत
वैज्ञानिक अन्वेषण की सफलता से खनिज क्षेत्र में खुलेंगे नए अवसर, राज्य को मिलेगा राजस्व एवं आर्थिक विकास का नया स्रोत
खनिज संपदा की नई उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम : मुख्यमंत्री
रायपुर, 23 जून 2026/ छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान हीरों की प्राप्ति ने प्रदेश को खनिज संपदा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा 200 टन बल्क सैंपल के परीक्षण एवं प्रसंस्करण के बाद कुल 5 हीरे प्राप्त हुए हैं, जिनका कुल वजन 1.22 कैरेट है। यह उपलब्धि क्षेत्र में हीरा खनिजीकरण की संभावनाओं की पुष्टि करती है तथा भविष्य में बड़े पैमाने पर निवेश, राजस्व सृजन और रोजगार के नए अवसरों का आधार बन सकती है।
एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा राज्य शासन को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र में किए गए वैज्ञानिक सर्वेक्षण, स्ट्रीम सेडिमेंट सैंपलिंग, भू-भौतिकीय अध्ययन तथा अन्वेषण ड्रिलिंग के आधार पर चिन्हित क्षेत्र से लगभग 200 टन खनिज सामग्री का बल्क सैंपल एकत्रित कर परीक्षण किया गया। प्रसंस्करण के पश्चात प्राप्त पांच हीरों में दो जेम क्वालिटी तथा तीन अन्य श्रेणी के हीरे शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत उत्साहजनक बताते हुए कहा कि प्रदेश की आर्थिक क्षमता और प्राकृतिक संसाधनों के वैज्ञानिक दोहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक अन्वेषण, पारदर्शी प्रबंधन और मूल्य संवर्धन आधारित औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पहले से ही देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है और लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट तथा चूना पत्थर के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अब हीरा संभावनाओं की पुष्टि से प्रदेश की खनिज विविधता और अधिक समृद्ध होगी तथा खनिज अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीति केवल खनिजों के उत्खनन तक सीमित नहीं है, बल्कि खनिज आधारित उद्योगों, मूल्य संवर्धन इकाइयों और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। प्रदेश में खनिज संसाधनों के माध्यम से निवेश, उद्योग और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित कर विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार खनिज, कृषि, उद्योग, अधोसंरचना और मानव संसाधन विकास के सभी क्षेत्रों में समान रूप से कार्य कर रही है। बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र से प्राप्त यह सफलता प्रदेश की खनिज क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगी तथा निवेश, रोजगार और समावेशी विकास के नए द्वार खोलेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वैज्ञानिक अन्वेषण और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रदेश के अन्य संभावित क्षेत्रों में भी खनिज संपदा की खोज को गति मिलेगी, जिससे छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में देश की खनिज आधारित अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि प्रारंभिक चरण में प्राप्त यह सफलता भविष्य के विस्तृत अन्वेषण कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संकेत है। इससे क्षेत्र की भूगर्भीय संरचना, संसाधन क्षमता और संभावित भंडारों के संबंध में व्यापक अध्ययन का मार्ग प्रशस्त होगा। आगामी सर्वेक्षणों एवं परीक्षणों से क्षेत्र की वास्तविक क्षमता का अधिक सटीक आकलन किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में किए गए बल्क सैंपल परीक्षण के परिणामस्वरूप प्राप्त हीरों को सुरक्षित अभिरक्षा में एनएमडीसी के पन्ना स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है तथा आगे की कार्यवाही नियमानुसार और वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप की जाएगी।
महासमुंद : सराईपाली में 10 दिवसीय 'अज़ीमुश्शान ज़िक्र-ए-हुसैन'
Mon, Jun 22, 2026
सराईपाली में 'अज़ीमुश्शान ज़िक्र-ए-हुसैन': मुफ्ती गुलाम मुहीयुद्दीन कादरी ने बयां की शेर-ए-खुदा और खातून-ए-जन्नत की सीरत
सराईपाली: मुस्लिम जमात सराईपाली के तत्वावधान में स्थानीय मदरसा निज़ामिया में 16 जून से 26 जून तक चलने वाले 10 दिवसीय 'अज़ीमुश्शान ज़िक्र-ए-हुसैन' के रूहानी आयोजन में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस मुकद्दस महफ़िल में अहल-ए-बैत और कर्बला के शहीदों की अज़ीम कुर्बानियों को पूरी अकीदत और एहतेराम के साथ याद किया जा रहा है। इसी कड़ी में कार्यक्रम की छठी शब दीनी और रूहानी लिहाज़ से बेहद ख़ास रही, जहाँ 'असीर-ए-अहल-ए-बैत, खतीब-ए-हिंदुस्तान' हज़रत अल्लामा व मौलाना मुफ्ती गुलाम मुहीयुद्दीन कादरी साहब (बनारस, उत्तर प्रदेश) ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। मुफ्ती साहब ने अपने प्रभावशाली और इल्मी बयान में 'सीरत और फ़ज़ाइल शेर-ए-खुदा हज़रत अली' तथा 'खातून-ए-जन्नत हज़रत सैयदा फ़ातिमा ज़हरा' के मुकद्दस विषय पर विस्तार से रोशनी डाली। अपने ख़िताब के दौरान उन्होंने आवाम को एक अहम नसीहत देते हुए कहा कि मुस्लिम मर्द अपनी ज़िंदगी में हज़रत अली को अपना आदर्श (आइडियल) बनाएं और उनके नक्शे-कदम पर चलें, वहीं महिलाओं को चाहिए कि वे हज़रत फ़ातिमा ज़हरा की पाकीज़ा सीरत को अपना रहनुमा और प्रेरणास्रोत मानें। उनके इस मार्मिक और रूहानी बयान ने महफ़िल में मौजूद हर शख्स के दिल को अहल-ए-बैत की मोहब्बत से सराबोर कर दिया।
इस 10 दिवसीय आयोजन की एक और विशेषता यह है कि जहाँ रातों को तकरीरों की नूरानी मजलिसें सज रही हैं, वहीं दोपहर के वक़्त महिलाओं द्वारा विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में महिलाएं मैदान-ए-कर्बला में हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 जांनिसार साथियों की अज़ीम शहादत का ज़िक्र करते हुए उन्हें खिराज़-ए-अकीदत पेश कर रही हैं, जिसमें उनकी सक्रिय और भरपूर भागीदारी देखने को मिल रही है।
मदरसा निज़ामिया में चल रहे इस अज़ीमुश्शान और ऐतिहासिक कार्यक्रम को कामयाब बनाने में मस्जिद के पेश इमाम अब्दुल सत्तार अशरफी, मुदर्रिस सिराजुल हक़ और मोअज़्ज़िन मुस्लिम अत्तारी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही, मुस्लिम जमात कमेटी के सभी निष्ठावान पदाधिकारियों और सराईपाली के आम नागरिकों के अथक परिश्रम, सहयोग और समर्पित भावना से यह दस दिवसीय दीनी सफ़र सफलतापूर्वक अपनी मंज़िल की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में एक अद्भुत रूहानी और शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है।
महासमुंद : पुलिस की बड़ी कार्यवाही
Sat, Jun 20, 2026
🟦 *दिनांक 20.06.2026*
⚫ *अवैध शराब निर्माण, बिक्री व तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही।*
⚫ *ग्राम सावित्रीपुर (सांकरा), वार्ड नंबर-2 बसना व ग्राम भुरकोनी(तेंदुकोना) में पुलिस की अवैध शराब छापामार कार्यवाही।*
⚫ *कुल 35.600 लीटर अवैध शराब (महुआ/देसी प्लेन) कीमती 8000 रूपये जप्त।*
⚫ *03 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*
⚫ *अभियान दिनांक से वर्तमान तक 24 लाख 81 हजार 209 रुपए कीमत की 9059.795 लीटर शराब जब्त।*
⚫ *अभियान दिनांक से वर्तमान तक 692 प्रकरणों में 782 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत हो चुकी है कार्यवाही।*
जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिस पर कार्यवाही करते हुए आज थाना
*01-थाना सांकरा-*
अपराध क्रमांक 116/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट।
घटना स्थल आरोपी का बाड़ी चेरीडीपा सावित्रीपुर आरोपी मनोज लहरी पिता मनसाय लहरे उम्र 32 साल ग्राम चेरीडीपा सावित्रीपुर थाना सांकरा, दिनांक घटना समय को आरोपी द्वारा अपने घर के बाड़ी मे अवैध रूप से 25000 एमएल (25 लीटर) महुआ शराब कीमती 5000 रुपये को बिक्री करने वास्ते रखे हुए मिला, जिसे जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 116/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक डिमांड पर भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01-मनोज लहरी पिता मनसाय लहरे उम्र 32 साल ग्राम चेरीडीपा सावित्रीपुर थाना सांकरा,जिला महासमुंद।
*जप्त संपत्ति-*
01- 25 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 5,000 रुपये।
*02-थाना बसना-*
अपराध क्रमांक 322/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट।
घटना स्थल वार्ड नंबर-2 बसना, आरोपी कुमारी कोसरिया पति राजकुमार कोसरिया उम्र 34 साल पता वार्ड नंबर 2 थाना बसना द्वारा दिनांक घटना समय को अवैध रूप से एक प्लास्टिक जरकिन में 7000 एमएल (07 लीटर) महुआ शराब कीमती 1400 रुपये को बिक्री करने वास्ते रखे मिला जिसे जप्त कर अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01-कुमारी कोसरिया पति राजकुमार कोसरिया उम्र 34 साल पता वार्ड नंबर 2 थाना बसना जिला महासमुंद।
*जप्त संपत्ति-*
01- 07 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 1400 रुपये।
*03-थाना तेंदुकोना-*
अपराध क्रमांक 66/26 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट
घटना स्थल ग्राम भुरकोनी आरोपी अशोक चौहान पिता गणेश चौहान पता वार्ड नंबर 5 राम सागरपारा पिथौरा द्वारा दिनांक घटना समय को अवैध रूप से एक सफेद रंग के थैले में 3600 एमएल (3.600 लीटर) देसी प्लेन शराब कीमती 1600 रुपये एवं बिक्री रकम 500 रुपये रखे मिला जिसे जप्त कर अपराध सदर में गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01-अशोक चौहान पिता गणेश चौहान पता वार्ड नंबर-5 रामसागरपारा पिथौरा जिला महासमुंद।
*जप्त संपत्ति-*
01- 03.600 लीटर देसी प्लेन शराब कीमती 1600 रुपये।
02- बिक्री रकम नगदी 500 रुपये।
*03 प्रकरणों में जुमला जप्त संपत्ति किमती 8,500 रूपये।*