Fri 10 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद - पुलिस की निष्क्रियता से रिटायर्ड शिक्षक परेशान : बसना-शिकायत 48 दिन बाद भी कार्यवाही नहीं होने से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर कमल चौहान आत्महत्या करने को विवश

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Sat, Dec 20, 2025

रिटायर्ड शिक्षक ने की चोरी शिकायत: 48 दिन बीतने के बावजूद नहीं हुई कार्यवाही

महासमुंद/बसना ए 20 दिसंबर 2025: जिला महासमुंद के थाना बसना क्षेत्र में रहने वाले 64 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक कमल सिंह चौहान ने गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को आवेदन दिया है। उनके अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 की रात उनके घर की आलमारी से 1 लाख 15 हजार रुपये नकद, 2500 रुपये के सिक्के, स्कूटी की RC बुक, आयकर रिटर्न की RC बुक, जमीन का पट्टा, 6 मोबाइल फोन (3 चालू और 3 खराब), बैंक पासबुक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित कपड़े चोरी हो गए।

शिकायत में कमल सिंह चौहान ने पड़ोस की एक महिला जयंती तांडी (ग्राम लिमाउगुडा) पर संदेह जताया है। उनके मुताबिक, घटना से पहले कुछ आपसी विवाद के चलते महिला ने फोन पर धमकी दी थी कि "आज रात आकर तुम्हारा मर्डर कर दूंगी"। चौहान का कहना है कि वे इस धमकी से भयभीत होकर सोए थे और उसी रात चोरी हुई।

चौहान ने 1 नवंबर 2025 को थाना बसना में लिखित शिकायत दी, लेकिन 48 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उप पुलिस अधीक्षक सरायपाली और पुलिस अधीक्षक महासमुंद से भी गुहार लगाई।

बसना थाना प्रभारी नरेंद्र राठौर पर नाराजगी जताने और टालमटोल करने का आरोप लगाया गया।

एक बार पुलिस ने महिला के थाने आने की सूचना देकर बुलाया, लेकिन पहुंचने पर कोई नहीं मिला और वे शाम तक इंतजार करते रहे।

कमल चौहान

मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान चौहान ने आवेदन में लिखा है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्महत्या कर लेंगे और इसके लिए थाना प्रभारी बसना तथा प्रशासन जिम्मेदार होगा।

पुलिस से इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पीड़ित की शिकायत पर अब उच्च स्तर से जांच या कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

(नोट: यह रिपोर्ट आवेदक की शिकायत पत्र पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन