Fri 10 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : अनियमितताओं पर समिति प्रबंधक को निलंबित करने और एफआईआर के निर्देश

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Thu, Jan 15, 2026

सहकारी समिति घोंच, पिथौरा में कलेक्टर का औचक निरीक्षण

अनियमितताओं पर समिति प्रबंधक को निलंबित करने और एफआईआर के निर्देश

15 जनवरी,महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज प्राथमिक कृषि एवं साख सहकारी समिति घोंच, विकासखंड पिथौरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में पुराने रबी फसल के धान को खपाने, गुणवत्ता विहीन धान की खरीदी तथा तौलाई में गड़बड़ी किए जाने के तथ्य सामने आए।

कलेक्टर श्री लंगेह ने उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए समिति प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने तथा संबंधित प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पिथौरा श्री बजरंग वर्मा, खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव एवं जिला विपणन अधिकारी श्री आशुतोष कोसरिया उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों में सतत निगरानी रखने तथा शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन