Sat 11 Apr 2026

ब्रेकिंग

अस्थायी अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई, 7500 रुपये का स्पॉट फाइन

माधवनगर में खनिज माफिया का खेल: बॉक्साइट खजाने को किया जा रहा खत्म, अवैध खनन से प्रकृति का विनाश

कटनी - देहदान को मिला राजकीय सम्मान, स्व. कलाबाई कुशवाहा को गार्ड ऑफ ऑनर

अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनुमति अनिवार्य, हर 15 दिन में मांगी जाएगी रिपोर्ट

कटनी- बड़वारा के नदी घाटों पर बड़ी कार्रवाई,अस्थायी रास्ते ध्वस्त,वाहन जब्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : आबकारी विभाग की कार्रवाई, 18 किग्रा अवैध गांजा एवं एक ट्रक जप्त

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Mon, Mar 9, 2026

महासमुंद 9 मार्च 2026/ जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 18.285 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक 14 चक्का ट्रक जप्त किया है।
कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम में आबकारी उपनिरीक्षक श्री मिर्जा जफर बैग वृत्त सरायपाली, श्री हृदय कुमार त्रिपुड़े वृत्त सांकरा, श्री नीरज कुमार साह वृत्त पिथौरा तथा श्री अनिल कुमार झरिया वृत्त महासमुंद ग्रामीण की संयुक्त टीम द्वारा बैतारी स्थित एनएच-53 के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक 14 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में सवार आरोपी ईरफान गौरी के पास से 18.285 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) (पप) (सी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आबकारी विभाग द्वारा आरोपी को रिमांड पर लेकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन