Mon 09 Feb 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी केंद्र बसना में अनियमितता का आरोप, शार्टेज की आशंका पर एसडीएम से भौतिक सत्यापन की मांग

जगदीशपुर मे श्री हनुमान मंदिर भूमि पूजन सौभाग्यशाली:- महेंद्र साव

40 वर्षों से बसे 250 परिवारों को आबादी पट्टा दिलाने की मांग को लेकर पार्षद मनोज गहरेवाल ने की कलेक्टर से मुलाक़ात

फुलवारी में वार्षिकोत्सव का आयोजन

विकास खंड बसना के शा.कन्या.प्रा.शाला सिंघनपुर में 1000 दीपों का प्रज्वलन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : बागबाहरा मंडी सचिव निलंबित,अवैध धान परिवहन मामले में कार्रवाई कलेक्टर के प्रतिवेदन पर मंडी बोर्ड ने किया नि

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Thu, Jan 15, 2026

बागबाहरा मंडी सचिव निलंबित, अवैध धान परिवहन मामले में कार्रवाई

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर मंडी बोर्ड ने किया निलंबित

महासमुंद 15 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड ने बागबाहरा कृषि उपज मंडी समिति के सचिव श्री कुशल राम ध्रुव को गंभीर लापरवाही एवं कर्तव्य में उदासीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार विपणन वर्ष 2025-26 में 28 दिसंबर 2025 को ग्राम टेमरी निवासी कृषक श्री राधेश्याम साहू के घर के पास ओडिशा राज्य से अवैध रूप से धान ट्रक से लाकर खाली किया जा रहा था। इस दौरान 03 ट्रैक्टर में धान पलटा गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार मंडी प्रशासन द्वारा नियमानुसार आवश्यक पंचनामा, जप्ती एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई एवं मंडी के सुपूर्द नहीं किया गया।

कलेक्टर खाद्य शाखा के प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड द्वारा यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में श्री ध्रुव का मुख्यालय छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, संभागीय कार्यालय रायपुर रहेगा। इस दौरान वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते के पात्र होंगे।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निलंबन अवधि में श्री ध्रुव के स्थान पर मंडी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार साहू को कृषि उपज मंडी समिति बागबाहरा के सचिव का प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन