Tue 10 Feb 2026

ब्रेकिंग

जाँच मे लीपा पोती बर्दास्त नहीं -महेंद्र साव

धान खरीदी केंद्र बसना में अनियमितता का आरोप, शार्टेज की आशंका पर एसडीएम से भौतिक सत्यापन की मांग

जगदीशपुर मे श्री हनुमान मंदिर भूमि पूजन सौभाग्यशाली:- महेंद्र साव

40 वर्षों से बसे 250 परिवारों को आबादी पट्टा दिलाने की मांग को लेकर पार्षद मनोज गहरेवाल ने की कलेक्टर से मुलाक़ात

फुलवारी में वार्षिकोत्सव का आयोजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

फुलौत में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र : निर्माण का भूमि पूजन, 5–6 पंचायतों को मिलेगा लाभ

Gulfraz Sheikh

Wed, Jan 21, 2026

फुलौत। सन इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत फुलौत में प्रस्तावित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण को लेकर मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमि पूजन कंपनी की ऑनर प्रमिला वर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्युत विभाग एवं कंपनी के कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्युत कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन, सहायक अभियंता विजय कुमार, कनीय अभियंता राजीव कुमार रंजन, मानवबल लाइनमैन संतोष शर्मा, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार सिंह, पंकज सिंह एवं अजित कुमार उर्फ मुन्ना यादव मौजूद रहे।

मौके पर जानकारी देते हुए लाइनमैन संतोष शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र में कुल आठ फीडर स्थापित किए जाएंगे, जिनमें चार घरेलू (डोमेस्टिक) और चार कृषि (एग्रीकल्चर) फीडर होंगे। उपकेंद्र के चालू होने से लगभग 5 से 6 पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे बिजली आपूर्ति मजबूत होगी और किसानों को सिंचाई में राहत मिलेगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य अगले 6 से 7 माह में पूर्ण होने की संभावना है। उपकेंद्र के चालू हो जाने के बाद फुलौत एवं आसपास के इलाकों में लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती जैसी समस्याओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही

Tags :

फुलौत, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, सन इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड, भूमि पूजन, बिजली आपूर्ति, विद्युत विभाग, मधेपुरा समाचार, ग्रामीण विकास, कृषि फीडर, घरेलू फीडर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन