Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

कटनी,जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने एवं वेतन मांगने पर गाली-गलौज का आरोप, कर्मचारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Seoni news-13 पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं के हुए प्रसव

admin

Fri, May 7, 2021

Seoni news : वैश्विक कोरोना वायरस संक्रमण की द्वितीय लहर ने तेजी से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है साथ ही शासकीय निजी चिकित्सालयों में मरीजों की संख्या बढोत्तरी हुई है। कोरोना के विरुद्ध इस युद्ध मे चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका के साथ अन्य शासकीय अमले द्वारा पूरी तन्मयता से कार्य कर ढाल की भूमिका निभाई जा रही है।

डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मानव सेवा का किए जा रहे कार्य को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। कोरोना की रोकथाम व संक्रमितों के उपचार में वह दिन-रात एक किए हुए हैं। परिवार से दूर रहना, दमघोंटू पीपीई में ड्यूटी करना, घंटों पसीने में नहाए रहना, मरीज का इलाज करना, खुद को संक्रमण से बचाना और कोरोना के खतरे से जीतने के इरादे से लड़ना, इमरजेंसी का चैलेंज और मरीजों की छोटी सी छोटी समस्याओं का ख्याल रखनें की जिम्मेदारी इन्होंने बखूबी निभाई है।


इस कोरोना संक्रमण के बीच बच्चों की किलकारियां भी जिला चिकित्सालय में गूंजी हैं। पॉजिटिव पायी गयी 13 गर्भवती महिलाओ ने बच्चों को जन्म देने के साथ ही कोरोना की जंग को भी जीता हैं। आज माँ और बच्चें दोनों स्वस्थ हैं। जो चिकित्सालय के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियो की सजगता, साहस एवं मानव सेवा की भावना का ही परिणाम है। जिसके लिए इन महिलाओं के परिवारजन इन डाक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

Read also-

मध्य प्रदेश सरकार का रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा विमान ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन