Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Seoni में 12 सौ करोड़ की लागत से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में उपयोग होने वाली लीथियम बैटरी का निर्माण होगा।

admin

Mon, Aug 16, 2021
Seoni में 12 सौ करोड़ की लागत से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में उपयोग होने वाली लीथियम बैटरी का निर्माण होगा।

सांसद ढालसिंह बिसेन के प्रयास के चलते सिवनी जिले में जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में उपयोग होने वाली लीथियम बैटरी का निर्माण होगा। सिवनी जिले में बैटरी का प्लांट स्थापित करने के लिए उद्यमियों ने केंद्रीय उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे से मुलाकात कर अपना प्रोजेक्ट का प्रपोसल उनके सामने रखा है। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने वाले उद्यमियों में सिवनी जिले के उद्यमी विजय नंदन भी शामिल हैं। सिवनी-बालाघाट जिले से भाजपा सांसद ढालसिंह बिसेन के मार्गदर्शन में युवा उद्यमी विजय नंदन और उनके सहयोगी इंवेस्टर दुर्गेश तिवारी ने 12 अगस्त को नईदिल्ली में केंद्रीय मंत्री के समक्ष बैटरी प्लांट स्थापित करने को लेकर अपनी कार्ययोजना रखी।

केंद्र सरकार देशभर में मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत 10 लीथियम बैटरी प्लांट स्थापित करने जा रही है, ताकि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए लीथियम बैटरी विदेशों से आयात ना करना पड़े। योजना के तहत 12 सौ करोड़ रुपये की लागत से स्थापित प्लांट पर केंद्र सरकार 40 फीसदी तक का अनुदान मुहैया कराएगी। सांसद बिसेन से इस योजना की जानकारी मिलने पर कुछ उद्यमियों ने मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में प्लांट स्थापित करने की इक्षा जाहिर की है। जानकारी है कि लीथियम बैटरी का डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बनाया जाना है, इसलिए उद्यमियों ने सिवनी जिले को प्लांट स्थापित करने के लिए उपयुक्त जिला माना है।

सरकार देगी लीज पर 10 एकड़ जमीन : केंद्रीय मंत्री ने उद्यमियों को उक्त योजना की जानकारी देते हुए बताया है कि प्लांट स्थापित करने के लिए सरकार लीज पर 10 एकड़ जमीन देगी। साथ ही बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने में भी सरकार सहयोग प्रदान करेगी। इसे लेकर फिलहाल प्राथमिक स्तर पर कार्य चल रहा है, जल्द ही विभागीय स्तर पर इसकी गाइड लाइन जारी की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री की मंशा है की आने वाले समय में भारत को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देना है, इसलिए लीथियम बैटरी का निर्माण भारत में प्रारंभ किया जाना है।

यह भी पढ़ें

Seoni News:-भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने बताया की जिले में पांच हजार से अधिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करेगी पार्टी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन