Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

कटनी,जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने एवं वेतन मांगने पर गाली-गलौज का आरोप, कर्मचारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: पहले दिन धान बेचने नहीं आया कोई किसान, सिवनी जिले में 66 उपार्जन केन्द्रों पर होना है धान खरीदी

admin

Fri, Dec 1, 2023

एमपी न्यूज लाइव -: सिवनी जिले में 66 धान खरीदी केन्द्रों पर गुरुवार को खरीदी प्रभारी और केन्द्र के कर्मी किसानों का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी भी केन्द्र में कोई पंजीकृत किसान नहीं पहुंचा। इस तरह से पहले दिन किसानों से धान खरीदी की स्थिति शून्य रही। बता दें कि जिले में इस साल 62790 किसानों ने सरकारी केन्द्रों पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है।
नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक विख्यात ङ्क्षहडोलिया ने बताया कि गुरुवार को केन्द्रों को तय समय पर खोला गया। सभी केन्द्र में तौल कांटे, बारदाने, बिछाई, बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल और अन्य व्यवस्था बनाई गई हैं। केन्द्र में पूरे दिन किसान नहीं पहुंचे। कहा कि शनिवार और रविवार को अवकाश होने से खरीदी केन्द्र बंद रहेंगे। अब सोमवार को ही किसानों के पहुंचने की उम्मीद है।


मौसम में ठण्डक का असर

पिछले पांच दिनों से मौसम बदला हुआ है। बारिश और कोहरे का असर फसल पर भी हुआ है। धान पर नमी पडऩे से किसान उपज को सुखाने में लगे हुए हैं, क्योंकि खरीदी केन्द्रों पर निर्धारित एफएक्यू से अधिक नमी होने पर किसानों की उपज रिजेक्ट कर दी जाती है, ऐसे में किसानों को परेशानी होती है। जिससे किसान केन्द्र में जाने से पहले धान को सुखा रहे हैं।


पूजन के बाद होती खरीदी की शुरुआत

परम्परा रही है कि धान खरीदी केन्द्र में पहली तुलाई करने के पूर्व किसानों की मौजूदगी में तौलकांटे पर तिलक लगाकर, नारियल तोड़ पूजन किया जाता है। सभी किसान, हम्माल व केन्द्र के कर्मियों को प्रसाद वितरण होता है। इसके बाद बारदानों में धान भरकर तुलाई की जाती है। किसान व धान की आवक नहीं होने से फिलहाल पूजन नहीं हो पाया।

सिमरिया मंडी में खुले में पड़ा किसानों का मक्का

कृषि उपज मंडी सिमरिया में मौसम साफ होते ही एक बार फिर मक्का बेचने वाले किसानों की आवक बढ़ गई है। ऐसे में मंडी प्रशासन के पास मक्का के लॉट (ढेर) सुरक्षित रखने के लिए शेड कम पड़ रहे हैं, जिससे खुले में मक्का के ढेर लगवाए जा रहे हैं। शुक्रवार को मक्का ढेर की नीलामी के दौरान किसानों, हम्मालों ने व्यवस्था को लेकर मंडी प्रशासन से नाराजगी जताई। हम्मालों के हंगामे की स्थिति भी निर्मित हुई, हालांकि मंडी प्रशासन ने उन्हें समझाकर शांत कराया। कहा गया कि जो जरूरी व्यवस्था होनी चाहिए, वह नहीं मिल रही हैं। गौरतलब है कि हर साल कृषि मंडी सिमरिया में व्यापारी, किसान और हम्माल सुविधाओं को लेकर नाराज होते हैं, मंडी प्रशासन व्यवस्था में सुधार का भरोसा तो देता है, लेकिन अब भी सुधार नाकाफी हुए हैं। मंडी परिसर काफी बड़ा है और शेड की संख्या भी अच्छी खासी है, लेकिन शेड में नीलामी के बाद भी किसानों का बिका हुआ माल काफी समय तक रखा रहता है। इससे नए किसानों के लाए गए माल को खुले आसमान के नीचे ही रखना पड़ता है। किसान मंडी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाते रहे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से भी मक्का भीगने की स्थिति निर्मित हुई थी।

Read more - सिवनी जिले में मतगणना की तैयारियां जारी:कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन