Fri 05 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सिवनी नगर पालिका परिषद का कारनामा 06 महीने के भीतर 51 वाहनों में खर्च दिया 60 लाख का डीजल

admin

Sun, Dec 17, 2023

सिवनी नगर पालिका परिषद ने 6 महीने के भीतर 51 वाहनों में 60 लाख रुपया का डीजल खर्च कर दिया यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि सिवनी नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा पत्र लिखते हुए विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजू यादव को अवगत कराया। असल में विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजू यादव ने 05 अक्टूबर 2023 को सिवनी नगर पालिका परिषद के अधिकारी को पत्र लिखते हुए उल्लेख किया था कि अप्रैल से सितंबर तक लगभग 6 महीने के भीतर नगर पालिका गठन के बाद बाउचर क्रमांक 39, 105, 188,259, 361,532,634, 844,959 के माध्यम से लगभग 59 लाख 52 हजार 752 रुपिया डीजल का भुगतान किया गया है उसकी जानकारी दी जाए।

बताया जाता है कि काफी दिनों तक नगर पालिका परिषद ने पार्षद राजू यादव को जानकारी नहीं दिया। विभिन समाचार पत्रों ने प्रकाशित करते हुए उल्लेख किया गया कि राजू यादव के द्वारा पत्र लिखने के बाद जांच नहीं कराई जाती इसका क्या कारण है। समाचार प्रकाशन के बाद विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजू यादव ने दैनिक समाचार पत्रों को बताया कि उनके द्वारा पत्र व्यवहार किए जाने के बाद सिवनी नगर पालिका परिषद के सीएमओ ने पत्र लिखते हुए अवगत उन्हें कराया था कि सिवनी नगर पालिका परिषद में वर्तमान में 51 वाहन चल रहे है। जिसमे छोटे टिप्परो के लिए नगर पालिका परिषद के स्टोर शाखा में डीजल स्टॉक कर रखा जाता है। बताया जाता है की 06 महीने के भीतर सिवनी नगर पालिका परिषद ने 51 वाहनों में लगभग 60 लाख का डीजल खर्च किया वो भी सिर्फ 06 महीने में।

वाहनों की सूची नही कराया उपलब्ध

सिवनी नगर पालिका परिषद ने यह तो बता दिया कि सिवनी नगर पालिका परिषद में 51 वाहन क्रियाशील है लेकिन सी एम ओ ने पार्षद को उन वाहनों के नम्बर, वाहनों के पंजीयन से संबंधित कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराया। बताया जाता है की विवेकानंद वार्ड के पार्षद ने अन्य जानकारी के लिए सिवनी नगर पालिका के सी एम ओ को पुनः पत्र लिखा लेकिन अब तक पत्र का जवाब नहीं आया।

किन कामों में खर्च हुआ इतना डीजल

कांग्रेस शासित सिवनी नगर पालिका परिषद के ऊपर सिर्फ छः महीने के भीतर लगभग 60 लाख रुपिया का डीजल खर्च किए जाने का मुद्दा उठा जिसे नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान सहित कांग्रेस के सभी पार्षदों को भी गंभीरता से लेना चाहिए। कांग्रेस के पार्षदों को भी सीएमओ से यह पूछना चाहिए कि सिर्फ 6 महीने के भीतर 51 वाहनों में 60 लाख रुपया का डीजल किन- किन कामों में लगा सिवनी में 51 वाहन किन कामों के लिए उपयोग लाए जाते हैं और उन वाहनों का एवरेज क्या है? पार्षदों को यह भी पूछना चाहिए कि सिवनी नगर पालिका परिषद के स्टोर रूम में डीजल स्टोर रखने का नियम क्या है और कितना डीजल स्टोर रखा जा सकता है? ताकि पता चल सके की कांग्रेस की नगर सरकार में डीजल के नाम से फर्जीवाड़ा तो नही हो रहा और यदि फर्जीवाड़ा हो रहा है तो इसमें कौन कौन शामिल है वह बेनकाब होना चाहिए ।

Read more - सिवनी स्वास्थ्य सेवाओं के परिचालन की तत्परता सुनिश्चित किये जाने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन