Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सिवनी जीएसटी विभाग की बड़ी कार्यवाही टैक्स चोरी की आशंका में चार मोबाइल दुकानों पर छापा।

admin

Tue, Aug 17, 2021
सिवनी जीएसटी विभाग की बड़ी कार्यवाही टैक्स चोरी की आशंका में चार मोबाइल दुकानों पर छापा।

सिवनी टैक्स चोरी के आशंका में सिवनी जिले की चार मोबाइल दुकानों पर सोमवार दोपहर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। छापेमारी से जिले के सभी बाजारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने चारों दुकानों पर घंटों छानबीन कर टैक्स चोरी से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। जिन दुकानों पर कार्यवाही की गई उनमें शहर के बैनगंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स स्थित नवल मोबाइल और मोहित मोबाइल, भैरोगंज स्थित नॉवेल्टी कलेक्शन, बुधवारी बाजार स्थित नावेल्टी मोबाइल शामिल हैं।

कच्चे बिल पर बेच रहे थे मोबाइल : बताया जा रहा है कि सभी मोबाइल दुकानों पर काफी लंबे समय से ग्राहकों को कच्चे बिल पर मोबाइल बेचकर जीएसटी की चोरी की जा रही थी।

यही नहीं, जीएसटी के अधिकारियों के अनुसार सभी मोबाइल दुकानों पर बिना बिल के खरीदी किए गए महंगे मोबाइल ग्राहकों को बिना पक्के बिल दिए ही बेचे जा रहे थे। इस तरह खरीदी-बिक्री दोनों में ही जीएसटी की चोरी कर शासन को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

लाखों रुपये के कर चोरी की आशंका : जीएसटी की टीम को लंबे समय से सभी मोबाइल दुकानों में बिना बिल दिए ही महंगे मोबाइल बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। लाखों रुपये टैक्स की चोरी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद जीएसटी की संयुक्त टीम ने सोमवार को सिवनी जिला मुख्यालय स्थित चारों मोबाइल दुकानों पर पहुचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी है कि घंटों चली कार्रवाई में अधिकारियों को टैक्स चोरी और मोबाइल खरीदी-बिक्री से जुड़े कागजात मिले हैं, जिन्हें जब्त कर आगे की जांच की जा रही है। चारों मोबाइल दुकानों पर लाखों रुपए की टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है।

GST विभाग की टीम द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में जिला GST TAX अधिकारी वीरेंद्र कोरी से मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का कोशिश की। लेकिन संबंधित अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया।

यह भी पढ़ें

Seoni News:-भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने बताया की जिले में पांच हजार से अधिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करेगी पार्टी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन