Tue 09 Jun 2026

ब्रेकिंग

कटनी। विजयराघवगढ़-निरीक्षक अभिषेक चौबे ने थाना प्रभारी का पदभार संभाला

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने जनहित में त्वरित और प्रभावी पहल कर क्षेत्र में नए बोर खनन का कार्य पूर्ण कराया

कटनी-5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

कटनी-बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सड़कें बन गई हैं ‘मौत का जाल’ और हवा बन चुकी है ‘जहर’… आखिर कब जागेगा प्रशासन?”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: आदिवासी अंचल के युवा पंकज तुमड़ाम को प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक की बड़ी जिम्मेदारी

आदिवासी अंचल के युवा पंकज तुमड़ाम को प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक की बड़ी जिम्मेदारी बैतूल। मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस विभाग द्वारा प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयकों की नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खैरा के सक्रिय युवा आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज तुमड़ाम को प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया है। पंकज तुमड़ाम की इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।इस अवसर पर पंकज तुमड़ाम ने डॉ. विक्रांत भूरिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, श्री हरीश चौधरी, प्रभारी मप्र कांग्रेस, श्री जीतू पटवारी, अध्यक्ष मप्र कांग्रेस, श्री सुखदेव पांसे, संगठन उपाध्यक्ष मप्र कांग्रेस, श्री संजय कामले, संगठन प्रभारी मप्र कांग्रेस, श्री महेंद्र सिंह चौहान, प्रभारी विभाग मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ मप्र, श्री रामू टेकाम, अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस विभाग एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।पंकज तुमड़ाम ने कहा कि,मैं एक साधारण सा कार्यकर्ता हूं और आदिवासी अंचल के छोटे से ग्राम से आता हूं। मुझे प्रदेश लेवल पर सोशल मीडिया समन्वयक की जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। मेरा प्रयास रहेगा कि हमारे आदिवासी समुदाय के युवाओं को आगे लाने और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में सतत योगदान दूं।"पंकज ने यह भी कहा कि उनकी सक्रियता, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। गौरतलब है कि वह अपने परिवार और क्षेत्र के ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्हें प्रदेश स्तर पर आदिवासी कांग्रेस में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी पंकज तुमड़ाम हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर सेवा कार्य में जुटे रहते हैं। उनकी इस नियुक्ति पर उनके मित्रों, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन