: भारत ने रचा इतिहास,विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 600 अरब डॉलर के पार पहुँचा
Mon, Jun 14, 2021
अभी कुछ समय पहले ही हमने आपको बताया था कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर पहुँच चुका होगा लेकिन उस वक्त यह सिर्फ आंकलन था लेकिन अब यह पूरी तरह से सार्वजनिक हो चुका है कि भारत ने इतिहास रचते हुए अपना विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर के पार पहुँचा दिया है।
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया(Reserve Bank Of India) के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पिछले खत्म हुई हफ्ते के बाद भारत का Forex Reserves 600 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया।पिछले खत्म हुई हफ्ते में भारत के Forex Reserves india में 6.842 डॉलर की बड़ी वृद्धि देखी गयी जिसके बाद भारत ने अपने इतिहास में पहली बार 600 अरब डॉलर के आंकड़े को छुआ।
क्या कारण है Forex Reserves के बढ़ने का?
विदेशी मुद्रा भंडार(Foreign Exchange Reserves) बढ़ने के कई कारण होते है लेकिन किसी भी देश के Forex Reserves बढ़ने का प्रमुख कारण विदेशी निवेश होता है जिसे हम लोग कई बार फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट(Foreign Direct Investment)भी कहते हैं।भारत के भी Forex Reserves india के बढ़ने का प्रमुख कारण FDI ही है।पिछले एक वर्ष में भारत मे विदेशी निवेशकों ने जमकर निवेश किया है भारत मे विदेशी निवेश ने नए रिकॉर्ड बनाये हैं।
इसका दूसरा बड़ा कारण है फॉरेन करेंसी एसेट्स(Foreign Currency Assets) जो कि Forex Reserves में एक बड़ा हिस्सा रखता है।FCA में प्रमुखता विदेशी करेंसी होती हैं जैसे डॉलर,यूरो,येन आदि।भारत के निर्यात में बढ़ोतरी को भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है।अब जाहिर सी बात है जिस भी देश का निर्यात जितना ज्यादा बढ़ेगा उसके पास उतनी ज्यादा विदेशी मुद्रा आयेंगी।
दुनिया मे सबसे ज्यादा Forex Reserves रखने वाला चौथा देश बना भारत
605 अरब डॉलर के Forex Reserves india के साथ
भारत
दुनिया का चैथा सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाला देश बन गया।इस सूची में भारत रूस के साथ चौथे स्थान पर है तो सिंगापोर तीसरे,जापान दूसरे अथवा चीन पहले स्थान पर है।
Read Also-ऑस्ट्रेलिया में मिला अब तक के सबसे बड़े Dinosaur का जीवाश्म,वैज्ञानिकों की अद्भुत खोज
: भारत के आगे झुका पाकिस्तान, कुलभूषण जाधव के केस में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत
Sun, Jun 13, 2021
पाकिस्तान
भारत से हारने और भारत के आगे झुकने का कोई मौका नही छोड़ता।इतिहास गवाह है कि जब जब पाकिस्तान भारत से लड़ा है तब तब उसने मूं की ही खाई है।अब कुलभूषण जाधव के मामले में भी पाकिस्तान को भारत के आगे झुकना पड़ा है।दरअसल कुलभूषण जाधव को लेके भारत को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल हुई है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी kulbhushan jhadav इस समय पाकिस्तान की गिरफ्त में हैं और दुनिया जानती है कि पाकिस्तान भारत के लोगों से कितनी नफरत करता है ऐसे में भारत को कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की कैद से छुड़ाना बड़ी चुनौती थी।अब इसी केस में भारत को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने कानून में प्रावधान करते हुए कुलभूषण जाधव को राइट टू अपील की इजाज़त दे दी है।
राइट टू अपील से क्या होगा फायदा?
अब जब कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने कुलभूषण जाधव को राइट टू अपील की इजाज़त दे दी है तो कुलभूषण जाधव पाकिस्तान द्वारा सुनाई गई सज़ा के खिलाफ पाकिस्तान के उच्च कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं और वे यह चुनौती पाकिस्तान की आम अदालत में दे सकते है ना कि पाकिस्तान के मिलिट्री कोर्ट में जहाँ न तो पारदर्शिता है और न ही न्याय की कुछ उम्मीद।
क्या है कुलभूषण जाधव का पूरा मामला?
कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी है और कुछ साल पहले उनको पाकिस्तान ने ईरान की सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया था।पाकिस्तान ने बिना उनका पक्ष जाने एक तरफा उन्हें जासूस घोषित कर दिया और उन्हें फांसी की सजा सुना दी।इसके खिलाफ भारत ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में केस दायर कर दिया और हमेशा की तरह जीत भारत की हुआ और अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने कुलभूषण की फांसी की सजा पर रोक लगा दी।
अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने पाकिस्तान को ये भी नसीहत दी की कुलभूषण को भी अपना पक्ष रखने दिया जाए और जब तक उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नही मिल जाते तब तक उन्हें कोई भी सजा सुनाना गलत है।यह सब भारत के दबाव का ही नतीजा है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच से भी हर चुका है और उसे मजबूरन कुलभूषण को राइट टू अपील की इजाज़त देनी पड़ी।
यह भी पढ़ें-वजन कम करना चाहते हैं? तो सुबह इन चीजों से करें परहेज
: BSF जवानों ने बांग्लादेश बॉर्डर से पकड़ा चीनी जासूस
Sun, Jun 13, 2021
चीन और पाकिस्तान दोनों देशों इस वक्त भारत को चुनौती देने के लिए खड़े हैं और भारत पर इस समय दो छोरों से युद्ध का खतरा मंडरा रहा है।अब हाल ही में BSF जवानों ने बांग्लादेश बॉर्डर पर एक चीनी जासूस को पकड़ा है।यह चीनी जासूस पश्चिम बंगाल के मालदा क्षेत्र से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था लेकिन BSF जवानों की बाज़ जैसी नज़रों से बचना नामुमकिन है।
चीन और पाकिस्तान दोनों का ही इस समय मूल उद्देश्य भारत को परेशान करना व सीमा वे अस्थिरता लाना है और शायद भारत से दुश्मनी ही चीन और पाकिस्तान की दोस्ती का सबसे बड़ा कारण है।
पाकिस्तान
बिना चीन के भारत का कुछ कर नही सकता और चीन में इतनी दम नही की वो सीधे तैर पे भारत से दुसनी मोल ले सके इसलिए वह पाकिस्तान का सहारा लेता है।पर भारत पूरी तरह से चौकन्ना है व टू फ्रंट वॉर के लिए पूरी तरह से तैयार है।
क्या जानकारी चीनी जासूस ने दी?
चीनी जासूस का नाम हान जुनवे बताया जा रहा है तथा BSF और भारत की खुफिया एजेंसियां लगातार उससे पूछताछ कर रहीं हैं।शरुआती पूछताछ के दौरान चीनी जासूस न बताया कि वो पिछले दो साल से भारत मे जासूसी कर रहा है।
शुरुआती पूछताछ के दौरान चीन के जासूस ने एक हैरान कर देने वाली जानकारी दी जिसमे उसने बताया कि वह पिछले दो सालों में 1300 से ज्यादा भारतीय सिम कार्ड्स की स्मगलिंग करके चीन ले जा चुका है।
हान जुनवे ने बताया कि इन भारतीय सिम कार्ड्स का उपयोग भारत में फाइनेंशियल फ्रॉड के लिए किया जाता है साथ ही इन्हीं सिम कार्ड्स का उयोग करके एकाउंट को भी हैक किया जाता है।BSF के मुताबिक इस चीनी जासूस के पास कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलें है जिनसे यह पता लगाया जा सकता है कि वह भारत मे किस चीनी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहा है।
Read Also-
अब दुनिया मे चार नही पांच महासागर हैं,जाने दक्षिण महासागर के बारे में सब कुछ