Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

अवैध प्लाटिंग का खेल, : नियम कानूनों की खुलेआम धज्जियाँ, विजयराघवगढ़ में फिर शुरू हुआ अवैध प्लांटिंग का खेल*

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, May 6, 2026

*नियम कानूनों की खुलेआम धज्जियाँ, विजयराघवगढ़ में फिर शुरू हुआ अवैध प्लांटिंग का खेल*

विजयराघवगढ़ नगर में एक बार फिर नियमों और कानूनों को ठेंगा दिखाते हुए अवैध प्लांटिंग का खेल जोर पकड़ता नजर आ रहा है। शारदा मंदिर के समीप ऐतिहासिक किले से जुड़ी भूमि पर खुलेआम प्लाट काटने और विक्रय की तैयारियाँ चल रही हैं। जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन की आँखों के सामने यह सब कैसे हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस भूमि पर प्लांटिंग की जा रही है वह धार्मिक महत्व एवं ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी भूमि मानी जाती है। मध्यप्रदेश के भू-राजस्व एवं कॉलोनाइजर नियमों के अनुसार कृषि भूमि एवं धार्मिक स्थलों से संबंधित भूमि पर बिना अनुमति प्लाटिंग करना पूर्णतः नियम विरुद्ध है। इसके बावजूद भूमाफिया बेखौफ होकर जमीनों का सौदा करने में जुटे हैं। हैरानी की बात यह है कि हर बार ऐतिहासिक धरोहर बचाने की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले जिम्मेदार लोग अब उसी धरोहर को मिटाने की पटकथा लिखते दिखाई दे रहे हैं। यदि समय रहते इस अवैध प्लांटिंग पर रोक नहीं लगी तो आने वाले समय में विजयराघवगढ़ की ऐतिहासिक पहचान ही खतरे में पड़ सकती है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना प्रशासनिक संरक्षण के इतना बड़ा खेल संभव नहीं है। आखिर किसके इशारे पर नियमों को ताक पर रखकर भूमि का अवैध व्यवसाय फल-फूल रहा है। क्या प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक बना रहेगा या फिर भूमाफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई भी होगी। नगर में चर्चा है कि पैसों के दम पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं और जिम्मेदार विभाग जानबूझकर आँखें मूँदे बैठे हैं। यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो यह मामला जनआक्रोश का रूप ले सकता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कानून का डंडा चलाता है या फिर एक बार फिर भूमाफियाओं के सामने घुटने टेक देता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन