Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। जनसेवा में लापरवाही पर कड़ा रुख : कटनी। निगमायुक्त ने तीन शाखाओं के लिपिकों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, May 4, 2026

खबरें नगर निगम से

जनसेवा में लापरवाही पर कड़ा रुख: निगमायुक्त ने तीन शाखाओं के लिपिकों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

​कटनी। नगर पालिक निगम की समय-सीमा (TL) बैठक में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कड़े तेवर दिखाते हुए स्पष्ट किया कि शासन की मंशानुरूप जनसेवा और सुशासन ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक के दौरान दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने पर बाजार, संपदा और आईएचएसडीपी योजना से संबंधित लिपिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। निगमायुक्त ने कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी; अधिकारी पूर्ण जवाबदेही और समयबद्धता के साथ जनहित के कार्यों का निराकरण सुनिश्चित करें।

नगर में 23 सोकपिट तैयार, अब बावड़ियों पर लगेंगी जालियां

​कटनी। प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम ने जल स्रोतों के पुनरुद्धार की दिशा में गति बढ़ा दी है। कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि अब तक 23 स्थलों पर सोकपिट निर्माण और 17 से अधिक कुओं की सफाई पूर्ण हो चुकी है। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि शहर की प्राचीन बावड़ियों का सौंदर्यीकरण किया जाए और स्वच्छता बनाए रखने के लिए उनमें जालियां लगाई जाएं। साथ ही, 620 से अधिक स्थानों पर लीकेज मरम्मत कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर का विकास और यातायात

ट्रांसपोर्ट नगर की नीलामी प्रक्रिया में लाएं तेजी, शहर के भीतर कारोबार करने वाले ट्रांसपोर्टर्स पर होगी सख्ती

​कटनी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से पुरैनी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ट्रांसपोर्ट नगर योजना की समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने शेष प्लॉटों की नीलामी प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जिन व्यवसायियों को ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं, यदि वे अब भी शहर के भीतर से संचालन कर रहे हैं, तो उन पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

अवैध कॉलोनियों में नए निर्माण पर तत्काल रोक, अस्पतालों और स्कूलों में अनिवार्य होंगे फायर सेफ्टी मानक

​कटनी। व्यवस्थित शहरी विकास के लिए नगर निगम अब अवैध कॉलोनाइजरों पर शिकंजा कसेगा। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए और पूर्व निर्मित अवैध क्षेत्रों में नवीन निर्माण पर पूर्णतः रोक लगाई जाए। इसके साथ ही, शहर के बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।​

पीएम आवास और स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को शीघ्र मिलेगा लाभ, पात्रता संबंधी कार्यवाही में तेजी के निर्देश

​कटनी। केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक लाभ पहुँचना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित भवनों में विद्युत फिटिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने और आईएचएसडीपी योजना के पात्र हितग्राहियों को तत्काल भवन आवंटन करने के निर्देश दिए गए। पीएम स्वनिधि के तहत बैंकों में लंबित स्ट्रीट वेंडर्स के मामलों का निराकरण करने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया गया

वर्षा पूर्व जर्जर भवनों को ढहाने की तैयारी, नालों की सफाई, और अतिक्रमण हटाने के कार्य में आएगी तेजी

​कटनी। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर के जर्जर भवनों को चिन्हित कर उन्हें डिस्मेंटल (ढहाने) करने की योजना बनाई है। निगमायुक्त ने बैठक में निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों पर रोड मार्किंग, डिवाइडर मरम्मत और नाले-नालियों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। साथ ही, नदियों के सीमांकन और शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को और तेज करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन