सागर : विशाल निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग संपन्न
Thu, Jan 1, 2026
03 जनवरी दिन शनिवार को तिली वार्ड में सत्संग का आयोजन
सागर । 29 दिसंबर शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक रहली स्थित रघुनाथ गार्डन में (फरीदाबाद) हरियाणा से पधारे महात्मा श्री महेश चंद्र जी (ज्ञान प्रचारक) के सानिध्य में निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया । जिसमे बड़ी संख्या में निरंकारी महापुरुष उपस्थित थे । जानकारी देते हुए मीडिया सहायक सुनील कुमार मनवानी ने बताया कि फरीदाबाद से पधारे निरंकारी संत जी का प्रोग्राम विगत दिनों बीना और खुरई सत्संग के बाद आज रहली में निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया । संत महेश चंद जी ने अपने प्रवचनों के दौरान फरमाया की आज का इंसान मोह माया के पीछे दौड़े लगा रहा है । जबकि यह मोह माया साथ जाने वाली नहीं है ।
केवल साथ जाएगा इस प्रभु परमात्मा का ज्ञान इस निराकार की भक्ति जो कण-कण में पत्ते पत्ते में हर जगह यह सर्वत्र समाया राम है हमें इसका ज्ञान लेकर इसको जानकर भक्ति करना है । और हमें हमेशा सेवा, सिमरन और सत्संग करना है । यह वह ब्रह्म ज्ञान है। जो भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को रण के मैदान में अर्जुन को दिया और कहां हे अर्जुन जैसे एक माला बनती है तो हर फूल से धागा गुजरता है । फिर वह माला बनती है । इसी तरह यह परमात्मा हर जगह है जैसे आप लोग यहां किसान लोग बैठे हैं । फसल बोते हैं बीज गेहूं के बोते हैं तो गेहूं के साथ-साथ खरपतवार भी अपने आप उग आती है । ऐसे ही हमारे अंदर यह मोह, लोभ और अहंकार रूपी खरपतवार अपने आप उग आती है यह मानव जन्म ही हमें इस प्रभु परमात्मा को जानने के लिए मिला है। इस ब्रह्म ज्ञान की दात को प्राप्त करके यह मनुष्य जन्म हमें उज्जवल बनाना है। नहीं तो हमें फिर 84 लाख योनियों में भटकना पड़ेगा ।सत्संग के पश्चात करीब 21 भाई बहनों ने ब्रह्म ज्ञान को प्राप्त किया । निरंकारी सत्संग में जूड़ा, रिम खिरिया, संजरा, रेंजा, पिपरिया, जामघाट, पाटई, चतुर्भटा,चितौरा, गढ़ाकोटा और सागर से करीब 400 से 500 भाई बहनों ने बढ़-चढ़कर सत्संग में पधारे। अंत में दुपट्टा पहना कर महात्माओं का स्वागत सागर जोनल इंचार्ज महात्मा नारायण दास निरंकारी जी के साथ रहली से आचार्य गुप्ता जी, जूड़ा से रामस्वरूप जी, बांदा से पधारे धर्मराज जी ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। इस निरंकारी सत्संग में डॉक्टर बृजेंद्र कुमार जायसवाल ,शीतल दास, प्रकाश, भगत राम, सुरेश मोहनानी, सुनील मनवानी संजय एवं फरीदाबाद से पधारे महात्माओं के साथ संजय नागर जी, दयाराम जी, राजेंद्रर पाल जी ने भी अपने विचारों द्वारा और गीतों द्वारा आशीर्वाद प्राप्त किया।
आप जी की हुजूरी में आज मंगलवार को सागर में सुबह 8 से 9:30 बजे तक सिविल लाइन में सत्संग का आयोजन भी किया गया एवं आगे भी आप जी की हुजूरी में आने वाले नए साल के उपलक्ष में दिनांक 03 जनवरी 2026 दिन शनिवार को तिली वार्ड में सत्संग का आयोजन भी रखा गया है ।
एवं सागर में दिनांक 04 जनवरी 2026 दिन रविवार को सुबह 9:00 से 11:30 तक झूलेलाल उद्यान संत कंवर राम वार्ड सागर में विशाल निरंकारी आध्यात्मिक का सत्संग का आयोजन भी रखा गया है।
इस सत्संग प्रोग्राम में सागर जोनल इंचार्ज श्री नारायण दास निरंकारी जी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से विनम्र आग्रह किया है कि सत्संग में पधार कर धर्म लाभ अर्जित करें।
सागर : नववर्ष 2026 को लेकर सागर पुलिस अलर्ट मोड पर
Tue, Dec 30, 2025
शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं साइबर सुरक्षा हेतु सख्त एडवाइजरी जारी
सागर/ नववर्ष 2026 के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु सागर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं साइबर एडवाइजरी जारी की गई है।
पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. संजीव उइके एवं श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में जिले भर में विशेष पुलिस तैनाती, सतत निगरानी एवं साइबर सतर्कता व्यवस्था लागू की गई है।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी
नववर्ष के अवसर पर संभावित भीड़ को देखते हुए होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मॉल, पार्क, पर्यटन स्थल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में
सघन पैदल गश्त,
वाहन चेकिंग,
संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी
के निर्देश दिए गए हैं।
नशे, हुड़दंग एवं यातायात उल्लंघन पर “जीरो टॉलरेंस”
नववर्ष के दौरान निम्न उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी—
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध ब्रीथ एनालाइजर से सघन जांच
सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, हुड़दंग, अश्लील व्यवहार पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई
तेज गति, स्टंटबाजी, प्रेशर हॉर्न, तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई
ड्रोन, CCTV एवं सोशल मीडिया से सतत निगरानी
संवेदनशील क्षेत्रों में CCTV कैमरों, मोबाइल पेट्रोलिंग, ड्रोन कैमरों एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक, आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री पोस्ट अथवा प्रसारित करने वालों के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Snake APK एवं साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील
नववर्ष के दौरान साइबर ठगों द्वारा Snake APK, फर्जी गेमिंग ऐप, इनाम/ऑफर लिंक या वीडियो फाइल के माध्यम से मोबाइल हैक कर बैंक खातों से धोखाधड़ी की घटनाएँ सामने आ रही हैं।
इसी को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि—
किसी भी अनजान नंबर या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्राप्त APK, लिंक या वीडियो डाउनलोड न करें
मोबाइल में ऐप केवल Google Play Store से ही इंस्टॉल करें
OTP, बैंक विवरण, UPI पिन किसी से साझा न करें
साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत Cyber Helpline 1930, Dial 112 अथवा नजदीकी थाना को सूचना दें
महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है।
किसी भी आपात स्थिति में नागरिक Dial 112 / 100 पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं।
सागर पुलिस की जनता से अपील
नववर्ष का स्वागत शालीनता, संयम एवं जिम्मेदारी के साथ करें
कानून का पालन करें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें
किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें
अफवाहों पर ध्यान न दें एवं न ही उन्हें आगे बढ़ाएं
सागर पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु 24×7 तत्पर है।
चिचोली : बैतूल को हराकर इंदौर ने जीता फाइनल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न
Sun, Dec 28, 2025
चिचोली ,,,,,शहीद भगत सिंह ग्राउंड भीमपुर में एनसीसी क्लब के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता विधायक कप 2025 का समापन विधायक महेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति में हुआ। इस टूर्नामेंट में जिले एवं प्रदेश से 32 टीमों से हिस्सा लिया। जिसमें फाईनल वीजे वॉरियर्स इंदौर एवं भैय्यू इलेवन बैतूल के बीच खेला गया। फाइनल में इंदौर ने भैय्यु इलेवन को 18 रनों से हरा दिया। समापन अवसर पर विधायक महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा 51 हजार रुपए एवं ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए व ट्रॉफ, प्लेयर ऑफ द सिरीज इंदौर के साहिल, को, बेस्ट बैटर राहुल विश्वकर्मा भीमपुर, बेस्ट बॉलर सुशांत नागर इंदौर को दिया गया इसके अलावा अन्य पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन आजाद कश्यप द्वारा किया गया। समापन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उइके, सरपंच भीमपुर मानसिंह नर्रे, शिवदयाल आजाद, विकास बिसौने, प्रमोद आर्य, विनोद बैस, विकल सिंह बैस, प्रकाश बिसोने, ओम जैसवाल, सौरभ आजाद, रत्नेश आर्य, सुरेन्द्र आर्य, अजीत रायपुरे, सागर बिंझाड़े, आजाद कश्यप आदि उपस्थित थे।