: MPBOARD:-10 वी की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर
Mon, May 10, 2021
भोपाल :- मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से आयोजित की जानी थीं लेकिन बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है |
अब बोर्ड की तरफ से 10वीं के छात्रों की परीक्षाएं नहीं आयोजित की जाएंगी. इन छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया जाएगा. वहीं, बोर्ड की तरफ से अभी 12वीं की परीक्षा को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है|
10वीं बोर्ड के छात्रों का मूल्यांकन किस तरह से किया जाए. इसको लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है. इसी के देखते हुए मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दसवीं परीक्षा के मूल्यांकन के लिए विकल्प तय करने की जिम्मेदारी दी है. वहीं, अधिकारियों का मानना है कि नियमित छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नंबर दे दिए जाएंगे, जबकि निजी छात्रों की परीक्षा करा ली जाए. इस पर हल नहीं निकलने पर सभी छात्रों को जनरल प्रमोशन देने का विकल्प भी खुला हुआ है.
वहीं, बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गईं हैं.
नई तारीखों का ऐलान बोर्ड द्वारा जल्द किया जाएगा. इस संबंध में छात्रों को जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी.
इधर, बोर्ड अभी 12वीं की परीक्षा ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन मोड में आयोजित कराने को लेकर असमंजस में है. यही कारण है कि बोर्ड द्वारा अभी तक परीक्षा का नया शेड्यूल नहीं जारी किया गया है. ये परीक्षाएं जून के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएंगी.
: Mpnews-गुजरात इंजेक्शन प्रकरण में जबलपुर सिटी अस्पताल के संचालक मोखा का नाम आया सामने।
Sat, May 8, 2021
Mpnews:-खबर लिखै जाने तक पुलिस इस बात को लेकर तहकीकात कर रही हैं कि जो दबीश दी गई,उसमे जो खुलासा हुआ है, वह सही है तो कार्यवाही कैसे की जाय। बात यह है कि गुजरात पुलिस जिसको हिरासत में ले गई है,उसके परिजन ने चौकाने वाली जानकारी देते हुए बताया कि लाखों रुपये के लेनदेन में सपन को गुजरात से इंजेक्शन लाने कहा गया, जीएसटी नंबर के साथ बिल भी भी देने कहा, साथ ही कहा कि इंजेक्शन जबलपुर सिटी अस्पताल में लाकर देना,वह डिलेवर भी कर दिए गए।जबलपुर सिटी अस्पताल का नाम आते ही पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।अब सवाल यह था कि उसके बयान में कितनी सत्यता है, इसके प्रमाण जुटाने पुलिस सक्रिय हो गई है।हर तरह से पुख्ता होने के बाद पुलिस अपनी कार्ययोजना बनायेगी।
अधारताल थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा ने बताया कि सपन जैन के चाचा सत्येंद्र जैन ने बताया है कि सिटी अस्पताल से उसके भतीजे को 70 लाख रुपय दवाई के लेना थे मांगने पर मौका ने उससे कहा कि तुम गुजरात से यह इंजेक्शन ले आओ उसके बाद मैं तुम्हें 50 लाख रुपए रिलीज कर दूंगा जिसके लिए उन्होंने बकायदा नकली इंजेक्शन करने वाले डीलर का नंबर भी सपन जैन को दिया था
दो इंजेक्शन भी जब्त किए गए हैं
अधारताल पुलिस ने सत्येंद्र जैन के घर से दो इंजेक्शन भी जप्त किए हैं और जांच में जुटी है कि यह इंजेक्शन ईके कहाँ सेे मिले
Read also-
Zydus Cadila ने इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मांगी कोरोना के खिलाफ जल्द मिल सकती है चौथी वैक्सीन
भगवती फार्मा भी शक के घेरे में
इस नकली इंजेक्शन के गोराखधंंदे की परत धीरे धीरे खुलती जा रही है जिसके चलते आज पुलिस ने दवा बाजार स्थित भगवती फार्मा में भी जांच की। वहीं अधारताल स्थित एक दुकान में भी पुलिस ने जांच की।
एएसपी रोहित केसवानी का कहना है कि गुजरात में जो नकली इंजेक्सन पकड़े गए है, उसके तार जबलपुर में भी जुड़े हुए हैं जिसकी जांच जारी हैं।
संचालक सिटी अस्पताल सरबजीत सिंह मोखा का बयान है कि जो भी बयान आ रहे हैं वह गलत है हमने आज तक उससे कोई भी रेमदेसीविर इंजेक्शन नहीं लिए हैं वह एक दवा व्यापारी है अस्पताल में रेगुलर दवा की सप्लाई करता है जिसका भुगतान भी निर्धारित समय पर होता रहता है हमें जो भी रेमदेसीविर इंजेक्शन मिलते हैं वह शासन से या जिस कंपनी में हमारा अकाउंट है उससे मिलते हैं।
: MP Board 10th,12th Exam 2021 :हाईस्कूल इंटर,की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Fri, May 7, 2021
(MP Board) ने कक्षा 10, 12 की वार्षिक परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। आज शुक्रवार को MP Board ने सभी जिलों के कलेक्टर ओर जिला शिक्षा अधिकारियों को नया नोटिस जारी किया है .
MP Board ने कहा है कि राज्य में कोरोना महामारी के चलते 15 मई तक जनता कर्फ्यू घोषित है ऐसे में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित की जाती हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकंडरी/हायर सेकंडरी व्यावसायिक/डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन/ शारीरिक परीक्षण पत्रोपाधि परीक्षाओं को लेकर बाद में सूचना जारी की जाएगी।
MPBSE के नोटिस के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकंडरी/हायर सेकंडरी व्यावसायिक/डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन/ शारीरिक परीक्षण पत्रोपाधि परीक्षाएं दिनांक 30 अप्रैल 2021 और 1 मई 2021 से शुरू होनी थीं। लेकिन ये परीक्षाएं एक महीने के लिए स्थगित कर दी गई थीं।
कोरोना के कारण अधर में लटकी 20 लाख छात्रों की परीक्षाएं
हर साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 12 लाख और 12वीं की परीक्षा में करीब 8 लाख विद्यार्थी भाग लेते हैं। यानी करीब 20 लाख छात्र परीक्षा के इंतजार में हैं। पिछले वर्ष भी कोरोना वायरस के चलते एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं व उनके नतीजों में देरी हुई थी। 2020 में एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 4 जुलाई को जबकि एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 27 जुलाई को जारी किया गया। 2020 में एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 62.84 फीसदी रहा था। कुल 15 छात्रों ने 100-100 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था।
Read also-
मध्य प्रदेश सरकार का रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा विमान ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त