Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी- कायस्थ समाज ने अपने आराध्य देव श्रीचित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मनाया, की गई महाआरती

जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं

admin

Thu, Jun 20, 2024
किसानों को उन्नत एवं लाभप्रद खेती के लिये प्रोत्साहित करें: कृषि उत्पादन आयुक्त मिश्रा सागरI जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं एवं किसानों को उन्नत एवं लाभप्रद खेती के लिये प्रोत्साहित करें। फसलों में विविधता लाएँ और ऐसी फसलों को प्राथमिकता दें, जो कम समय में तैयार हो जाती हैं। साथ ही किसानों को प्रमाणित बीज, संतुलित उर्वरक एवं आधुनकि कृषि यंत्रों के उपयोग के लिये प्रेरित करें, जिससे अधिक उत्पादन हो और किसानों की आमदनी बढ़े। उक्त निर्देश कृषि उत्पादन आयुक्त एस. एन. मिश्रा ने संभागीय समीक्षा बैठक में कृषि एवं उससे जुड़े विभागों की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक के पहले चरण में सागर संभाग में गत रबी मौसम में हुए उत्पादन और खरीफ मौसम की तैयारियों की समीक्षा की गई। दूसरे चरण में पशुपालन, मत्स्य पालन एवं दुग्ध उत्पादन की समीक्षा हुई। कृषि उत्पादन आयुक्त ने संभाग के सभी जिलों में खाद व बीज भण्डारण की समीक्षा की। साथ ही सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिए कि खरीफ के मौसम में किसानों को खाद-बीज मिलने में दिक्कत न हो। वितरण केन्द्रों का लगातार निरीक्षण कर यह सुनश्चित किया जाए कि किसानों को कोई कठिनाई न हो। कृषि उत्पादन आयुक्त एस. एन. मिश्रा ने कहा कि सागर संभाग में उद्यानिकी अर्थात फल, फूल व सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने की बड़ी गुंजाइश है। इसलिए संभाग के हर जिले में स्थानीय परिस्थितियों व जलवायु के अनुसार क्लस्टर बनाकर उद्यानिकी फसलों से किसानों को जोड़ें। साथ ही हर जिले में किसानों के एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) बनाने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। कृषि उत्पादन आयुक्त एस. एन. मिश्रा ने कम पानी में अधिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली पद्धतियों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सागर संभाग में स्प्रिंकलर व ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाने के लिये किसानों को प्रेरित करें। साथ ही खेत तालाब बनाने के लिये भी किसानों को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा इन सिंचाई पद्धतियों के लिये सरकार द्वारा बड़ा अनुदान दिया जाता है। मौसम एप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बैठक में विशेष रूप से निर्देश दिए गए। इस एप पर एक हफ्ते की मौसम की जानकारी उपलब्ध रहती है। यह एप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि ने कहा कि इस एप के माध्यम से किसानों को मौसम की जानकारी समय से मिल सकेगी और वे मौसम को ध्यान में रखकर अपनी खेती-बाड़ी कर पायेंगे। साथ ही अपनी फसल को भी सुरक्षित कर सकेंगे। कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव गुलशन बामरा,प्रमुख सचिव उद्यानिकी सुखवीर सिंह, संभागीय कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, सागर कलेक्टर दीपक आर्य , दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, सुरेश कुमार, संदीप जी आर, अरुण विश्वकर्मा, अवधेश शर्मा सहित संभाग के सभी जिला उद्यानिकी, सहकारिता, बीज विकास निगम, विपणन संघ, बीज प्रमाणीकरण एवं कृषि से जुड़े अन्य विभागों के राज्य स्तरीय अधिकारी और दोनों संभागों के जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व संबंधित विभागों के संभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन