Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी- कायस्थ समाज ने अपने आराध्य देव श्रीचित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मनाया, की गई महाआरती

जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

श्री चित्रगुप्त मंदिर का भूमिपूजन, धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा : कटनी- कायस्थ समाज ने अपने आराध्य देव श्रीचित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मनाया, की गई महाआरती

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Apr 24, 2026
श्री चित्रगुप्त मंदिर का भूमिपूजन, धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
कायस्थ समाज ने अपने आराध्य देव श्रीचित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मनाया, की गई महाआरती

कटनी | कायस्थ समाज के आराध्य और इंसान के प्रत्येक कर्म का लेखा-जोखा रखने वाले देव श्रीचित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस गुरुवार को पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दोपहर में जगन्नाथ चौक स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगन में मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ, वहीं शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से भूमिपूजन

गुरुवार दोपहर को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर, कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, कायस्थ समाज के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. निगम, सोहनलाल श्रीवास्तव अनिल खरे, अनादि निगम पंकज निगम, सचिव हेमंत श्रीवास्तव, अनिल खरे, शिशिर श्रीवास्तव, मनोज निगम, राकेश श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, अनूप बाला श्रीवास्तव, समीप श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, आशु वर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, दिनेश निगम, प्रदीप श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, रविंद्र बक्शी,आमोघ श्रीवास्तव,प्रवीण सक्सेना आदित्य राज निगम सहित समाज के वरिष्ठजनों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।अतिथियों ने इस अवसर पर कहा कि भगवान चित्रगुप्त का यह मंदिर आने वाले समय में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।

नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा

शाम के समय श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई श्रीचित्रगुप्त मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, श्री चित्रगुप्त भगवान की आरती उतारी गई

सामाजिक संस्थाओं ने किया स्वागत

शोभायात्रा के मार्ग पर वैश्य समाज ,राम जानकी संस्थान यूथ कटनी, संस्कार भारती, बालाजी गिफ्ट सेंटर , आशा फुटवेयर, सुदर्शना लेडीज क्लब, रजनी वर्मा अदिता वर्मा, खंडेलवाल समाज, सोनी समाज, ब्राह्मण समाज, जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट, विशिष्ट समाज के सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा, स्वल्पाहार, फ्रूटी ,क्रीम बिस्किट, शरबत शुद्ध पेयजल सेवा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान मनोज सक्सेना के संयोजन में कलाकारों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस भव्य आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए। प्रमुख रूप से ​दीपक टंडन भाजपा जिलाध्यक्ष, ​रवि श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष)

​अमित शुक्ला (कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष, एडवोकेट)​रजनी वर्मा (महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष)​कौशलेश मिश्रा सुनील उपाध्याय कायस्थ सभा के पदाधिकारीओ सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवा उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन