Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात कर समुचित मदद का किया आग्रह

महानदी अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस ने रास्तों पर चलवाई जेसीबी

बरही में रेस्टोरेंट की आड़ में 'गंदा खेल'? सुलग रहे सवाल, जांच से क्यों कतरा रहे जिम्मेदार!

बिलहरी के हरदौल घाट के पास चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, रजिस्टर और पर्चियां जब्त

कटनी। मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर भड़की युवक कांग्रेस, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

2 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं : दशहरा महोत्सव के अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री राजपूत के मुख्य आतिथ्य में होगा 51 फुट के रावण

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Tue, Sep 30, 2025

सागर /प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 51 फुट के रावण के पुतले का दहन 2 अक्टूबर गुरुवार को पीटीसी ग्राउंड पर सायं 7 बजे किया जाएगा।

2 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत होंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, श्री श्याम तिवारी,महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अवसर पर पीटीसी ग्राउंड पर शाम 6 बजे से राधे - राधे संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी, उसके बाद भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा।

दशहरा महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, मंचव्यवस्था, फ्लेक्स , चूना लाईन, सुरक्षा हेतु बैरिकेटिंग करने, कार्यक्रम स्थल की

साफ-सफाई,फायरलारी एवं पानी की व्यवस्था के लिए टेंकर रखने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन