Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात कर समुचित मदद का किया आग्रह

महानदी अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस ने रास्तों पर चलवाई जेसीबी

बरही में रेस्टोरेंट की आड़ में 'गंदा खेल'? सुलग रहे सवाल, जांच से क्यों कतरा रहे जिम्मेदार!

बिलहरी के हरदौल घाट के पास चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, रजिस्टर और पर्चियां जब्त

कटनी। मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर भड़की युवक कांग्रेस, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MP CORONA LATEST NEWS-CHHINDWARA में 56 घंटे का लॉकडाउन वापस, कलेक्टर का नया बयान

admin

Thu, Mar 25, 2021

छिंदवाड़ा में 56 घंटे का लॉकडाउन 56 मिनट के भीतर वापस ले लिया गया। कलेक्टर का नया बयान आ गया है। कलेक्टर ने कहा कि 56 नहीं 36 घंटे का लॉकडाउन रहेगा।शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

लोगों से अपील, घर पर ही होली मनाएं

हालांकि कलेक्टर ने पहले कहा था कि रविवार के साथ होली के दिन सोमवार को भी बाजार बंद रहेंगे। लोग घर में ही रहें। मंगलवार सुबह ही सबकुछ सामान्य होगा। इससे लगातार दो दिन तक 56 घंटे के सख्त लॉकडाउन होने की स्थिति बनती। कुछ देर बाद कलेक्टर इसे साफ करते हुए कहा कि अमूमन होली पर बाजार बंद ही रहते हैं।

हमारी तरफ सोमवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा लेकिन लोगों से अपील की है कि वे घर में ही होली मनाएं।

छिंदवाड़ा में कोरोनावायरस की दूसरी लहर

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कोरोनावायरस की दूसरी लहर देखी जा रही है। यहां एक्टिव केस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया रिपोर्ट में छिंदवाड़ा में 39 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हो गई और 239 लोग महामारी से पीड़ित होकर जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के किन जिलों में कोविड-19 की दूसरी लहर

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा के अलावा राजधानी भोपाल, कारपोरेट सिटी इंदौर, नागपुर से सीधे संपर्क में संस्कारधानी जबलपुर, बैतूल, रतलाम और खरगोन में कोरोनावायरस की दूसरी लहर देखी जा रही है। पिछले रविवार को भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर में 36 घंटे का लॉकडाउन था।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन