Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी- कायस्थ समाज ने अपने आराध्य देव श्रीचित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मनाया, की गई महाआरती

जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मंत्री श्री राजपूत,विधायक श्री जैन और कलेक्टर की बस संचालकों के साथ हुई चर्चा

admin

Tue, Jun 18, 2024
मुकेश हरयानी रिपोर्टर Mpnews.live मंत्री श्री राजपूत,विधायक श्री जैन और कलेक्टर की बस संचालकों के साथ हुई चर्चा बस संचालकों से हड़ताल समाप्त करने की अपील सागर/ सागर में नए स्थान पर शिफ्ट किए गए बस स्टैंड को लेकर बस संचालकों द्वारा की जा रही हड़ताल को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन और बस संचालकों की आज खाद्ध एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और विधायक डॉ. शैलेंद्र जैन की उपस्थिति में एक बैठक हुई. बैठक में बस हड़ताल के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री श्री राजपूत, विधायक श्री जैन, और जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने बस संचालकों से हड़ताल समाप्ति की अपील की है। बैठक के बाद कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि नए बस स्टैंड को शिफ्ट करने का निर्णय पुराना है ।नए बस स्टैंड से शहर में निरंतर बढ़ रहा यातायात का दबाव भी कम होगा । लोगों को सहूलियत भी मिलेगी । अनेक मुद्दों पर चर्चा के बाद बस संचालकों के प्रतिनिधियों ने अन्य पदाधिकारियों से चर्चा के उपरांत अपने निर्णय से जिला प्रशासन को अवगत कराने की बात कही। जिला कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने 20 जून तक इस संबंध में उचित निर्णय लिए जाने की संभावना व्यक्त की। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त राजकुमार खत्री सहित पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन