Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: कटनी में बुजुर्ग हिरासत में : कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Jul 9, 2026

कटनी। शहर के माधवनगर थाना क्षेत्र में गौवंश के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 62 वर्षीय बुजुर्ग को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, करण मिश्रा द्वारा वायरल वीडियो के संबंध में माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के आधार पर माधवनगर निवासी अमृतलाल कोटवानी (62) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।

माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता, घटना की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Tags :

katni news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन