Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी - मुरूम का अवैध खनन : कटनी - शासकीय कन्या महाविद्यालय झिंझरी के पास मुरम का अवैध खनन जारी, खनन माफियाओं के हौसले बुलंद

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Jun 1, 2026

शासकीय कन्या महाविद्यालय झिंझरी के पास मुरम का अवैध खनन जारी, खनन माफियाओं के हौसले बुलंद

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय झिंझरी के समीप मुरम के कथित अवैध खनन का मामला सामने आया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में दिनदहाड़े मुरम का उत्खनन किया जा रहा है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खनन गतिविधियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन जारी है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि खुलेआम संचालित हो रही इस गतिविधि के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से शासन को राजस्व की हानि पहुंच रही है, वहीं पर्यावरण और आसपास के क्षेत्र पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि खनन माफियाओं को प्रशासनिक कार्रवाई का कोई भय नहीं है, जिसके चलते अवैध खनन का सिलसिला लगातार जारी है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो और स्थानीय शिकायतों के आधार पर प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन