Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी- कायस्थ समाज ने अपने आराध्य देव श्रीचित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मनाया, की गई महाआरती

जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जिला भाजपा की बैठक संपन्न हुई

admin

Wed, Jun 19, 2024
शत प्रतिशत सफलता के बाद भी समीक्षा हमारी कार्यपद्धति कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा ने अटूट कीर्तिमान स्थापित किया:– गौरव सिरोठिया मिलिट्री मेन की तरह भाजपा कार्यकर्ता न कभी थकता हैं न कभी रुकता हैं:– गोविंद सिंह राजपूत सागर लोकसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित:–लता वानखेड़े सागर। समीक्षा हमारी कार्यपद्धति का आधार है। भाजपा संगठन 100 में से 100 अंक हासिल करके भी अपने काम की समीक्षा करता है। क्या कमी रह गई और कैसे और अच्छा किया जाए, यही भाव भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाता है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के परिश्रम से सागर और दमोह लोकसभा में शानदार सफलता मिली है और हम अटूट कीर्तमान स्थापित करने में सफल रहे साथ ही जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने 18 जून को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस, 21 जून को विश्व योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस, 24 जून को रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस, 25 जून को आपातकाल की बरसी, 26 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले ’एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा 30 जून को होने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ’मन की बात’ कार्यक्रम सहित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संपन्न कराने हेतु रूप रेखा तैयार करने हेतु आग्रह किया। केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी सफलता के शीर्ष पर है और आगे भी बनी रहेगी जिसका कारण भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ता हैं जो मिलिट्री मेन की तरह न कभी थकता हैं न कभी रुकता हैं सदैव संगठन के लिए पूर्ण समर्पित भाव से 24 घंटे 7 दिन परिश्रम करता हैं यह केवल भाजपा में ही देखने को मिलता हैं जहां प्रधानमंत्री से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक मतदान के दूसरे दिन से ही संगठनात्मक कार्यों में जुट जाते हैं अन्य राजनीतिक दलों के नेता/कार्यकर्ता चुनाव के बाद छुट्टियों पर चले जाते हैं लेकिन भाजपा कार्यकर्ता संगठन द्वारा तय कार्यों को संपादित करने में जुट जाते हैं। जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा भ्रम जाल को ध्वस्त करते हुए एक शानदार रिकॉर्ड जीत के साथ सागर जिले सहित लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पुनःअपनी क्षमताओं को साबित किया हैं परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों लेकिन भाजपा कार्यकर्ता संकल्प को पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से स्वयं को झोंक देता हैं यही भाजपा की जीत का आधार होता हैं। एक बार पुनः कार्यकर्ताओं ने टीम भावना के साथ बहुत अच्छे से कार्यों को पूरा करते हुए सागर दमोह लोकसभा में नया रिकॉर्ड बनाया हैं जिसके लिए सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि आज जो कुछ मैं हूं, कार्यकर्ताओं की बदौलत हूं मैंने पंच-सरपंच से संसद का सफर कार्यकर्ताओं की दम पर ही तय किया है धन्यवाद, आभार, कृतज्ञ जैसे शब्द शायद कार्यकर्ताओं के परिश्रम के लिए कहे तो छोटे पड़ेंगे इसलिए मैं इतना ही कहूंगी हमें अपने पार्टी के ऐसे निष्ठाबान सिपाहियों पर नाज है यह रिकॉर्ड जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित हैं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी एवं आभार जिला महामंत्री अमित कछवाहा ने व्यक्त किया। बैठक में शमिल होने कार्यालय पहुंची नव निर्वाचित सांसद लता वानखेड़े का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। मंडल कार्यसमिति की बैठक आज जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की जिला कार्यसमिति उपरांत आज 20 जून गुरुवार को जिले के सभी 37 मंडलों की कार्य समिति आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार,बीना विधायक निर्मला सप्रे,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी,जिला संयोजक उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन