Sagar : महाविद्यालय के उत्सवों को पारिवारिक उत्सव मानें: प्राचार्य तिवारी
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
Fri, Oct 24, 2025
सागर/ विधालय के सभी उत्सवों को स्टाॅफ सदस्यों को पारिवारिक उत्सव की भांति मनाना चाहिए। जिस प्रकार से हम अपने परिवार में सभी उत्सवों को समर्पण भाव से एवं लगनशीलता के साथ मनाते हैं, उसी प्रकार हमें महाविद्यालय के सभी उत्सवों को आत्मीयभाव से मनाना चाहिए। उक्त उद्गार महाविद्यालयीन युवा उत्सव के द्वितीय दिवस के आयोजन अवसर पर अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था प्राचार्य डाॅ. आनंद तिवारी ने व्यक्त किये। आपने कहा कि महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका एवं सहयोग युवा उत्सव के सभी कार्यक्रमों में आवश्यक है। यह बडे़ गर्व का विषय है, कि सागर संभाग का यही एम मात्र महाविद्यालय है जिसमें युवा उत्सव की 22 विधाओं में से सभी विधाओं में प्रतिभागी छात्राऐं अपना प्रदर्शन करके महाविद्यालय का गौरव बढ़ा रही हैं। द्वितीय दिवस प्रतियोगिता का शुभांरम सरस्वती पूजन अर्चन से हुआ। युवा उत्सव प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन 12 विधाओं में महाविद्यायलीन प्रतियोगिताऐं सम्पन्न हुई। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में सक्रिय सहयोग देते हुये, प्रतिभागीता की। युवा उत्सव प्रभारी डाॅ. अंजना चतुर्वेदी ने प्रतिभागियों को नियम में रहकर अपनी प्रस्तुतियां देने का अव्हान किया। डाॅ. रश्मि दुबे ने कहा कि यह गर्व की बात है, कि हमारी छात्राऐं उत्कृष्टत प्रदर्शन करके महाविद्यालय का नाम रौशन करती है। डाॅ. निशा इंद्रगुरू ने छात्राओं के अथक परिश्रम एवं लगन की प्रशंसा की।
महाविद्यालयीन युवा उत्सव के 22 विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं के नाम इस प्रकार रहें। क्ले माडलिंग में शालिनी सेन, वक्कृता में कु. प्रियंका लोधीए वाद-विवाद (विपक्ष) में कु. रूचि अहिरवारए वाद-विवाद (पक्ष) में कु. महिमा जैनए रंगोली में कु. शालिनी सेन, एकल वादन परकुशन में वैष्णवी शुक्लाए एकल वादन नान परकुशन में अंजली लोधीए प्रश्नमंच में कु. आस्था तिवारीए एकल गायन शास्त्रीय में कु. पलक अग्रवाल, पोस्टर निर्माण में सृष्टि गुप्ताए एकल गायन सुगम में कु. अंशिता श्रीवास्तवए एकल गायन पाश्चात्य में कु. जोया खान, कोलाॅज में कु. नंदिनी लारिया, कार्टूनिंग में कु. अवनी सिंहए समूह गायन पाश्चात्य में प्रज्ञा पौराणिक एवं समूह, मिमिक्री में कु. आयुषी सोनीए एकांकी में कु. दीप्ति अहिरवार, मूकाअभिनय में कु. शिल्पी चैबे, स्किट में कु. प्रतीक्षा गुप्ता, समूह गायन भारतीय में अंशिता श्रीवास्तव समूह, समूह लोक नृत्य में कु. रूचि अहिरवार समूह, एकल नृत्य शास्त्रीय में कु. नदंनी केशरवानी, चित्रकला में दीपा पटैल प्रथम स्थान पर रहीं।
महाविद्यालयीन युवा उत्सव के दो दिवसीय इस आयोजन में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।
Tags :
सागर न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन