: Kalki 2898 AD Trailer:प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर, रिलीज डेट हुई कन्फर
admin
Wed, Jun 5, 2024
प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही रिलीज डेट भी कन्फर्म हो गई है प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
यह एक ऐसी फिल्म है, जिसका देश भर में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साइंस-फिक्शन और भारतीय पौराणिक कथाओं का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलने वाला है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे।
फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर लंबे वक्त से सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है।
कल्कि 2898 एडी के टीजर और पोस्टर्स को देखने के बाद फैंस मे काफी उत्साह बढ़ा हुआ है। फैंस इसके ट्रेलर रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मेकर्स ने इस बीच फैंस को खुशी की खबर दी बुधवार को कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं की तरफ से एक्स अकाउंट पर ये जानकारी दी गई है कि फिल्म का ट्रेलर 10 जून 2024 को रिलीज किया गया
ट्रेलर रिलीज के कुछ ही दिन बाद कल्कि 2898 एडी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज डेट पहले ही सामने आ चुकी है, जिसके मुताबिक 27 जून 2024 को ये मूवी बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन