Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात कर समुचित मदद का किया आग्रह

महानदी अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस ने रास्तों पर चलवाई जेसीबी

बरही में रेस्टोरेंट की आड़ में 'गंदा खेल'? सुलग रहे सवाल, जांच से क्यों कतरा रहे जिम्मेदार!

बिलहरी के हरदौल घाट के पास चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, रजिस्टर और पर्चियां जब्त

कटनी। मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर भड़की युवक कांग्रेस, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Sex Workers-एक ऐसा उपेक्षित वर्ग जो अब इस महामारी की वजह से भुखमरी की कगार पर पहुंच चूका हे

admin

Thu, May 6, 2021

Sex workers सेक्स वर्कर्स-हमारे देश में एक ऐसा समाज है जो न केवल वंचित, शोषित है बल्कि घोर उपेक्षित भी है. उसकी तरफ न हमारी सरकारों और न ही राजनेताओं का कोई ध्यान अभी तक गया है या देना नहीं चाहते है.इस कोरोना महामारी में कए ऐसे लोग भी हैं जिन्हे अपना जीवनयापन करना भी मुश्किल होता जा रहा हे

इसकी जरूरतों को पूरा करने और मदद के लिए अब एक धार्मिक संगठन ने बीड़ा उठाया है. उन सभी जरूरतमंद सेक्स वर्कर्स (Sex Workers) को जीबी रोड (GB Road) पर ड्राई राशन वितरित कर उनकी मदद की जा रही है.

ड्राई राशन किट वितरित कर उनको खाने के लिए सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है.

Sex Workers-एक ऐसा उपेक्षित वर्ग जो अब इस महारी की वजह से भुखमरी की कगार पर पहुंच चूका हे

कोरोना महामारी से परेशान जरूरतमंदों के सहयोग की कड़ी में श्रीराजमाता झंडेवाला मन्दिर समूह के संचालक स्वामी राजेश्वरानंद महाराज दिल्ली के रेड लाइट एरिया जी.बी.रोड पर सेक्स वर्कर्स को राशन बाँटने के लिए पहुँचे.

स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि "विभिन्न माध्यमों से मालूम हुआ कि सभ्य समाज में गन्दी गली माने जाने वाले क्षेत्र में देह व्यापार करने वाली शक्ति रूपेण लड़कियां कोरोना संकट में भुखमरी के कगार पर है. यह सुनने के बाद हृदय में पीड़ा को लेकर अपने शिष्यमण्डल के साथ राशन किट जिसमें आटा, दाल, चावल, चीनी, मसाले व सब्जी आदि सामग्री से भरी दो गाड़ियाँ लेकर पहुंचे.दुःख का विषय है कि जो लोग मुँह छिपाकर यहाँ शरीर की भूख मिटाने आते हैं, वह मुँह छिपाकर इनको सहायता देने न आ सके. दूसरी तरफ जो राजनेता इनके वोट लेने की आशा तो करते हैं, लेकिन इन्हें रोटी देने की तरफ ध्यान नहीं रख सके.

स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा कि "सनातन धर्म के अनुसार वर्तमान में पावन बैसाख मास के अवसर पर इन जरूरतमंदों को भोजन सामग्री देकर ऐसे लग रहा है जैसे सच्चाई में आज ही भगवान को प्रसाद का भोग लगाया गया है. स्वामी जी ने बताया कि हम पहले रामनवमी पर भी इसी रेड लाइट एरिया में राशन वितरण करके गए

संस्थान द्वारा कोविड रोगियों को ऑक्सीजन, भोजन, काढ़ा वितरण, कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार, अस्थिविसर्जन की सेवायें कर रहे हैं. जब तक लॉक डाउन रहेगा हम अपने संस्थान के माध्यम से ऐसे किसी न किसी पिछड़े वर्ग की सेवा करते रहेंगे.

Read also-

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिला, सिर्फ तीन दिनों में लक्षणों को बना रहा गंभीर, जानिये विषेशज्ञ इसके बारे में क्या कहते हैं

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन