Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Sarv Pitru Amavasya 2022: सर्व पितृ अमावस्या पर किया जाएगा आखिरी श्राद्ध, इन चीजों का दान जाग जायेगा आपका सोया हुआ भाग्य।

admin

Thu, Sep 22, 2022
Sarv Pitru Amavasya 2022: सर्व पितृ अमावस्या पर किया जाएगा आखिरी श्राद्ध, इन चीजों का दान जाग जायेगा आपका सोया हुआ भाग्य।

Sarv Pitru Amavasya 2022: इस वर्ष पितृ पक्ष की शुरुआत 10 सितंबर से हुई थी और 25 सितंबर को आखरी दिन रविवार को सर्व पितृ अमावस्या के दिन इसका समापन होगा. अश्विन माह की अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या महालया अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है.

जहां एक ओर पितरों के निमित्त इस दिन श्राद्ध कर्म, तर्पण पिंडदान आदि करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है. तो वहीं, दूसरी तरफ इस दिन किया गया दान व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जगा सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें इस दिन दान में देना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है.

गुड़ का दान
इन दिनों में गुड़ के दान का भी विशेष महत्व है. गुड़ का दान करने से पितरों को विशेष संतुष्टि मिलती है. ऐसा भी माना जाता है कि गुड़ का दान से व्यक्ति के गृह कलेश दूर होते हैं पितरों को शांति मिलती है.

नमक का दान
कहा जाता है कि जिसका नमक खाते हैं व्यक्ति उसके प्रति ऋणी हो जाता है. इसलिए कहा जाता है कि नमक का कर्ज व्यक्ति को कभी नहीं भूलना चाहिए. नमक के दान के बिना कभी कोई दान पूरा नहीं होता.

अन्न का दान
पितृ पक्ष में अन्न के दान को बहुत महत्व दिया गया है. ऐसा करने से पितरों तृप्त होते हैं. पितृ पक्ष या अमावस्या के दिन हमेशा गेंहू चावल का दान करें. वहीं, अगर इस दान को किसी संकल्प के साथ करेंगे,तो व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.

गाय के घी का दान
धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि गाय के घी का दान भी शुभ होता है. गाय का पूजन करने से ही व्यक्ति की सभी बाधाएं खत्म हो जाती हैं. सर्व पितृ अमावस्या के दिन गाय के घी का दान शुभ फलदायी माना गया है. इसे दान करने से पितर खुश होते हैं घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

चांदी का दान
महालय अमवास्या के दिन पितरों की कृपा पाने के लिए किसी चांदी की चीजा का दान विशेष फलदायी पाया गया है. कहते हैं कि चांदी का संबंध चंद्र से होता है इसलिए इन दिनों में दूध चावल के साथ चांदी के दान का भी विशेष महत्व बताया गया है.

काले तिल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्राद्ध पक्ष में काले तिल का दान का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि अगर इन दिनों में किसी अन्य चीज का दान कर पाना संभव न हो तो इस दिन काले तिल का दान कर देना चाहिए. मान्यता है कि काला तिल व्यक्ति को संकट विपदाओं से बचाता है.

यह भी पढ़ें।

Swami Swaroopanand Saraswati: शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन, 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन