Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी आज

admin

Wed, Feb 14, 2024

आज बसंत पंचमी है बसंत पंचमी देश में आस्‍था और उल्‍लास से मनाई जा रही है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ शुक्‍लपक्ष की पंचमी तिथि को देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। पंचमी के इस अवसर पर ज्ञान, विवेक और विद्या की देवी माँ सरस्‍वती की पूजा-आराधना की जाती है।

बसंत पंचमी पर पीले रंग का महत्व 

बसंत पंचमी पर पीला रंग के उपयोग का महत्व है क्योंकि इस पर्व के बाद शुरू होने वाली बसंत ऋतु में फसलें पकने लगती हैं और पीले फूल भी खिलने लगते हैं। इसलिए बसंत पंचमी पर्व पर पीले रंग के कपड़े और पीला भोजन करने का बहुत ही महत्व है। इस त्योहार पर पीले रंग का महत्व इसलिए बताया गया है क्योंकि बसंत का पीला रंग समृद्धि, ऊर्जा, प्रकाश और आशावाद का प्रतीक है। इसलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनते हैं, व्यंजन बनाते हैं।

माँ सरस्‍वती की पूजा-आराधना विशेष महत्व

बसंत पंचमी पर माँ सरस्‍वती की पूजा-आराधना की जाती है क्योंकि ये माँ सरस्वती के प्रकट होने का दिन है। ग्रंथों के अनुसार ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना तो की, लेकिन उन्हें इस रचना से संतुष्टि नहीं मिली। तब मां सरस्वती का जन्म हुआ, जो अपने साथ ज्ञान लेकर आईं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन