Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Amazon के साथ केवल 4 घंटे काम करके हर माह कमाएं 60 हजार,जानें कैसे?

admin

Thu, Jul 22, 2021
Amazon के साथ केवल 4 घंटे काम करके हर माह कमाएं 60 हजार,जानें कैसे?

इस समय अगर आप कम टाइम में अच्छा पैसा कमाई करने का कोई मौका देख रहे हैं या फिर कोई ऐसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं जिसमे कम समय मे ज्यादा पैसा कमाया जा सके तो आज हम आपको एक ऐसे काम के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप हर महीने आराम से 55 से 60 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. जी हां... आप दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Earn money with amazon) के साथ मिलकर ये कमाई कर सकते हैं. Amazon की इस खास नौकरी में आप पर कोई बंदिश नहीं है. आप इसमें फुल टाइम और पार्ट टाइम अपने हिसाब से कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे-

Amazon में डिलीवरी ब्वॉय बनकर आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं. ओर इसमे टाइम के भी कोई बंदिश नही है।इस काम मे आपको ग्राहकों के पैकेज को उन तक पहुंचाना होता है.डिलिवरी ब्वॉय अमेजॉन के वेयरहाउस (Amazon warehouse) से पैकेज लेकर ग्राहकों तक पहुंचाता है. देशभर में इस समय डिलीवरी ब्वॉय की काफी डिमांड है.

10 से 15 किमी की रेंज में देनी होती है सर्विस
देश में जिस तरह से ऑनलाइन कारोबार बढ़ रहा है उसी तरह डिलीवरी ब्वॉय की मांग भी बढ़ रही है. एक डिलीवरी ब्वॉय को 100 से डेढ़ सौ पैकेज एक दिन में डिलीवर करने होते हैं. इसके अलावा आपको 10-15 किलोमीटर के एरिया में पैकेज डिलीवर किया जाता है.

कितने घंटे करना होता है काम?
अगर काम के घंटे की बात करें तो यह आप पर निर्भर करता है कि आप कितने घंटे में कितने पैकेज डिलीवर करते हैं. वैसे अमेजन ग्राहकों को सुबह 7 बजे से रात के 8 बजे तक डिलीवरी की सर्विस देता है. दिल्ली के डिलीवरी ब्वॉयज का कहना है कि वे एक दिन में लगभग 4 घंटे में 100-150 पैकेज डिलीवर कर देते हैं.

कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
अगर आप इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको सीधे इस लिंक https://logistics.amazon.in/applynow पर क्लिक करके आवेदन करना है.

क्या है जरूरी?
डिलीवरी ब्वॉय बनने के लिए आपके पास डिग्री होनी चाहिए. अगर स्कूल या कॉलेज पास हैं तो पासिंग सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. डिलीवरी करने के लिए आपके पास अपनी बाइक या स्कूटर होना चाहिए. बाइक या स्कूटर का इंश्योरेंस, आरसी वैध होने चाहिए. साथ ही आवेदन करने वाले के पास ड्राइविंग लइसेंस होना चाहिए.

कंपनी देती है जानकारी
इस नौकरी में कंपनी आपको पूरी जानकारी देती है. इसके अलावा काम से जुड़ी पूरी जानकारी नौकरी शुरू होने के समय दे दी जाती है. डिलिवरी से जुड़ी पूरी ट्रेनिंग अमेजॉन की तरफ से दी जाती है.

कितनी मिलेगी सैलरी?
Amazon Delivery boy salary- डिलीवरी ब्वॉय को हर महीने नियमित सैलरी मिलती है. अमेजॉन में डिलीवरी ब्वॉयज को 12 से 15 हजार रुपये की फिक्स्ड सैलरी मिलती है. पेट्रोल का खर्च आपका होता है. लेकिन, एक प्रोडक्ट या पैकेज को डिलीवर करने पर 10 से 15 रुपये मिलते हैं. डिलीवरी सर्विस देने वाली कंपनी के मुताबिक, अगर कोई महीने भर काम करता है और रोज 100 पैकेज डिलीवर करता है तो आराम से 55000 से 60000 रुपये महीना कमा सकता है.

यह भी पढ़ें

PM Kisan Tractor Yojana:केंद्र सरकार दे रही किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन