Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात कर समुचित मदद का किया आग्रह

महानदी अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस ने रास्तों पर चलवाई जेसीबी

बरही में रेस्टोरेंट की आड़ में 'गंदा खेल'? सुलग रहे सवाल, जांच से क्यों कतरा रहे जिम्मेदार!

बिलहरी के हरदौल घाट के पास चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, रजिस्टर और पर्चियां जब्त

कटनी। मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर भड़की युवक कांग्रेस, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: वैज्ञानिकों ने खोजा दुर्लभ प्रजाति का मेढक,”Chocolate Frog” दिया नाम।

admin

Sun, Jun 6, 2021
वैज्ञानिकों ने खोजा दुर्लभ प्रजाति का मेढक,”Chocolate Frog” दिया नाम।

प्रकृति(Nature) से ज्यादा खूबसूरत इस संसार मे और कोई नही और वास्तविकता में तो मानव ने प्रकृति की असली सुंदरता देखी ही नही है।प्रकृति के न जाने कितने ऐसे दुर्लभ जीव जंतु,पेड़ पौधे,वनस्पति,आदि अभी भी हमारी पहुंच से बहुत दूर हैं।अब हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक अति सुंदर व दुर्लभ प्रजाति के मेढक को ढूंढ निकाला है।

दरअसल कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया(Australia) के वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति के मेढक को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े द्वीप न्यू गिनी के घने जंगलों से खोज निकाला है।वैज्ञानिकों ने इसके चॉकलेटी रंग के होने के कारण इसका नाम ‘चॉकलेट (Chocolate Frog) रख दिया है।

यह खोज इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस प्रजाति के मेढक काफी दुर्लभ माने जाते हैं तथा ये इतनी सरलता से नही मिलते।इस प्रजाति के मेढक अधिकतम पेड़ पर ही रहतें है और अपनी खास त्वचा के कारण इसने अति सुंदर व दुर्लभ माना जाता है।

जानिए इस खोज से जुड़ी एहम बातें:

यह मेढक न्यू गिनी(New Guinea) नाम के द्वीप के घने जंगलों में पाए जाते है और इन घने जंगलों में किसी भी प्रकार की खोज करना काफी कठिन होता है साथ ही घातक भी हो सकता है और यही वजह है की इस प्रजाति के मेढक दुनिया की नज़रों से इतने समय तक अदृश्य रहे।

काफी कड़ी मेहनत व प्रयासों के बाद वैज्ञानिकों ने इस जंगल से इस दुर्लभ मेढक को खोज निकाला व प्रकृति के एक और खूबसूरत जीव को दुनिया के सामने रख दिया।इस तरह के मेढक आज से पहले किसी ने नही देखा था और ये काफी दुर्लभ व अजीब था इसलिए वैज्ञानिकों के मेढक का लैटिन नाम ‘लिटोरिया मीरा’(Litoria Mira) रखा जिसका अर्थ होता है ‘अजीब’।

जिस घने जंगलों में इस मेढक को पाया गया है वहां बेहद खतरनाक जीव जैसे मगरमच्छ,आदि बड़ी संख्या में पाए जाते हैं साथ ही इस जंगल मे बहुत से दलदली इलाके भी है और इसी वजह से इस खोज को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।इस ‘चॉकलेट मेढक’ की तस्वीरें सोशल मीडिया(social media) पर खूब वायरल(viral) हो रहीं है।

Read Also-

Solar Eclipse 2021- 10 जून को होगा 2021का पहला सूर्य ग्रहण,जानिए ग्रहण का समय और जगह।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन