Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल का हार्ट-अटैक से निधन।

admin

Wed, Jun 30, 2021
अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति डायरेक्टर-प्रोड्यूसर           राज कौशल का हार्ट-अटैक से निधन।

अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल का आज सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से राज का आज सुबह निधन हुआ है। वो मात्र 49 वर्ष के थे। मालूम हो कि राज कौशल ने संडे को ही दोस्तों के साथ पार्टी की थी और सोमवार को सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर बताया था कि उनका रविवार का दिन शानदार रहा।

जानकारी के अनुसार राज ने 'प्यार में कभी-कभी', 'शादी का लड्डू', 'एंथनी कौन है' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था तो वहीं उन्होंने 'माई ब्रदर निखिल', 'शादी का लड्डू' 'प्यार में कभी-कभी' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया था।

मालूम हो कि साल 1999 में राज कौशल ने मंदिरा बेदी से प्रेम विवाह किया था, दोनों को शादी से एक बेटा है और पिछले साल दोनों एक बेटी को गोद लिया था, जिसका नाम तारा बेदी है। हाल ही में 'फादर्स डे' पर राज कौशल ने अपने परिवार संग एक फोटो शेयर की थी, उनकी खुशी उस फोटो में अच्छे से महसूस की जा सकती थी। फोटो पोस्ट करते वक्त राज-मंदिरा ने कभी नहीं सोचा होगा कि ये उनका अंतिम 'फादर्स डे' का सेलिब्रेशन होगा।

राज कौशल के निधन की पुष्टि उनके परिवार वालों की ओर से कर दी गई है। बताया जा रहा है कि राज कौशल को आज सुबह 4.30 बजे घर में दिल का दौरा पड़ा और इससे पहले कि उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया जाता, उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।

राज कौशल के करीबी मित्रों में से एक रोहित बोस ने अपने मित्र के निधन पर गहरा शोक जताते हुए एक फोटो शेयर की है और एक नोट लिखा है कि "राज, मेरे दोस्त, मेरे भाई... जहां भी आपका अगला ठिकाना हो वहां खुशियां फैलाते रहें... अच्छे घरों के लिए आपकी रुचि को जानकर, मुझे यकीन है कि आप अभी स्वर्ग में एक अच्छे स्थान की तलाश कर रहे हैं! हम सब आपको बहुत प्यार करते थे और आप जानते हैं कि ... दुर्भाग्य से, हम कहते रहे कि अगले हफ्ते अगले हफ्ते और वह हफ्ता कभी नहीं आया। दूसरी तरफ मिलते हैं मेरे भाई...।

Read also-

भारत का ताज होटल ब्रांड है दुनिया मे सबसे ज्यादा पॉवरफुल, दुनिया के कई नामचीन और बड़े ब्रांड्स को छोड़ा पीछे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन