: पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने किया सौंसर दौरा
Wed, Nov 8, 2023
सौंसर - बुधवार को पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली जी के साथ सौंसर दौरा किया ।
पंडित रमेश दुबेजी ने विधानसभा सौंसर के मुख्य चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर शक्ति व मतदान केंद्र को सशक्त करने हेतु दिशा निर्देशित किया । साथ ही नेता द्वय ने आमजनों से विधानसभा प्रत्याशी श्री नानाभाऊ मोहोड के समर्थन में वोट करने की अपील की है ।
: प्रहलाद पटेल का अंतिम प्रयास भी विफल नही माने भाजपा के रूठें कार्यकर्ता
Tue, Nov 7, 2023
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मनाने के सभी प्रयास विफल हो जाने के बाद चौरई नगर में शाम 6 बजे कार्यकर्ताओ का सम्मेलन रखा गया हैं। जिसमें नगर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बुलावा दिया गया हैं। बैठक के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि नगर के रूठें कार्यकर्ता मना पाते हैं या नहीं। यहीं से भाजपा का चुनावी ऊंठ तय होगा कि वह किस दिशा और दशा में जाता हैं। जहां नगर के कार्यकर्ता बिकाऊ और टिकाऊ का मुद्दा वरिष्ठ नेताओं के सामने रख दें रहें हैं, जिससे वो भी असमंजस में पड़ जा रहें हैं कि नाराज कार्यकर्ताओं को कैसे मनाया जाए।
नगर में नहीं जम पा रहा चुनावी रंग
राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी लगातार चुनावी प्रचार में पिछड़ते जा रहें हैं और निर्दलीय के साथ गोंडवाना प्रत्याशी जमकर मैदान में मेहनत कर रहें हैं। जिससे चुनावी समीकरण किसी भी तरफ बैठ सकता हैं।
उत्तरप्रदेश से आए प्रवासी निराश ::
वही भारतीय जनता पार्टी के उत्तरप्रदेश से आए प्रवासी भी निराशा के गर्त मे जाते जा रहें हैं की वहा नगर के नाराज कार्यकर्ताओ को कैसे मनाये क्योंकि अभी तक उन्हें इसमें सफलता नही मिल पा रही हैं। वरिष्ठ नेता अभी तक नही दें पाए बिकाऊ और टिकाऊ का जवाब भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के द्वारा सभी वरिष्ठ नेताओं से एक ही सवाल किया जा रहा हैं की बिकाऊ को क्यों टिकट दिया जिसका जवाब अभी तक भाजपा के वरिष्ठ नेता नही दें पा रहें और शांत होकर निकल जा रहें हैं।
Read more -
बेटी से बात करने रोका तो कर दी पिता की हत्या
: बेटी से बात करने रोका तो कर दी पिता की हत्या
Wed, Nov 1, 2023
छिंदवाड़ा
/
चौरई
:- अपनी बेटी से गांव के एक युवक को बातचीत करने से रोकना एक पिता को भारी पड़ गया, जिससे गुस्साए युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। घटना चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम बरेलीपार की है, जहां पुलिस ने 10 घंटों के भीतर जांच उपरांत मामले का खुलासा करते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग किया गया हथियार भी जब्त कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चौरई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरेलीपार में दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को मृतक
Read more -
कांग्रेस के गढ़ को भेदने के लिए भाजपा संगठन ने रचा ‘चक्रव्यूह’
पंजीलाल उईके अपने खेत में गहानी करके रखी मक्का फसल की रखवाली करने रात्रि में खाना खाकर खेत में जाकर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डंडे से मारपीट की गई। जिसमे पंजीलाल उइके को गंभीर चोटें आई। घायल को परिजनों द्वारा इलाज हेतु सीएचसी चौरई लाया गया, रेफर होने के बाद जिला अस्पताल छिंदवाड़ा से जाया गया, जिसकी अस्पताल पहुंचते ही मृत्यु हो गई ।
गंभीर अपराध घटित होने की सूचना मिलते ही छिंदवाडा जिले के पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा के निर्देशन में टीम गठित की ग सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर कार्य करने हेतू निर्देशित किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अवधेश पुलिस अधीक्षक प्रताप सिंह तथा एसडीओपी चौरई नेतृत्व आवश्यक निर्देश दिए गए। जांच के दौरान पुलिस को घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए दिखे युवक कमल भलावी उर्फ शिब्बू पिता रामकृष्ण उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बलेरीपार से सख्ती से पूछताछे करने पर उसके द्वारा अपना अपराध कबूल किया गया। आरोपी ने बताया कि वह मृतक पंजीलाल उड़के की बेटी बात करता था। जिस पर मृत द्वारा उसे डांटने और मारपीट की गई, जिससे गुस्साकर उसके द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर पंजीलाल की हत्या कर दी गई। इस प्रकरण में निरीक्षक प्रभारी बिभेन्दु व्यंकट टांडिया, उनि रामकुमार ठाकुर, लखनलाल अहिरवार, लतर मेश्राम, असगर अली, केके बघेल, शैलेष और ठाकुर, पूनम सनोडिया आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read more -
आंगन से लेकर नुक्कड़ चौपाल तक चौरई विधानसभा में प्रियानाथ ने संपर्क साधा।