: वरिष्ठ पत्रकार राजेश भाटिया के सुपुत्र कुलदीप वैवाहिक बंधन में बंधेंगे, रागिनी संग बंधेगा पवित्र बंधन
Mon, May 5, 2025
संवाददाता/अलकेश धुर्वे
बैतूल: जिले के प्रतिष्ठित पत्रकार, मधुरवाणी और सौम्य व्यवहार के प्रतीक, सम्माननीय वरिष्ठ पत्रकार राजेश भाटिया के सुपुत्र कुलदीप भाटिया आज सोमवार, 5 मई को जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनका शुभ विवाह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं भैंसदेही विधायक प्रतिनिधि शिवदयाल आजाद की सुशिक्षिता एवं संस्कारी सुपुत्री रागिनी के साथ संपन्न होगा।यह भव्य और पारंपरिक विवाह समारोह आज रात 8 बजे ओम मंगलम मैरिज लॉन, (एफसीआई गोदाम के सामने, इटारसी रोड, बैतूल) में हर्षोल्लास और रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया जाएगा।इस शुभ अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया से जुड़े वरिष्ठजन एवं दोनों परिवारों के प्रियजनों की गरिमामयी उपस्थिति समारोह की शोभा बढ़ाएगी।
: रेखा आठिया बनी सदर मंडल महामंत्री
Mon, Apr 28, 2025
सागर/ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी की अनुशंसा से नरयावली विधायक प्रदीप लारिया सदर मंडल अध्यक्ष सौरभ केसरवानी की सहमति से रेखा आठिया को सदर मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया रेखा पहले सदर के विभिन्न पदों पर रह चुकी है पार्टी में हमेशा सक्रिय होकर काम करती है अभी वर्तमान में सोशल मीडिया प्रभारी पद पर है।
: चौरसिया समाज सागर 10 व 11 मई को विवाह एवं परिचय सम्मेलन आयोजित करेगा
Sun, Dec 29, 2024
सागर/ चौरसिया समाज सागर द्वारा 29 दिसम्बर रविवार को श्री चौरसिया धर्मशाला गणेशघाट पुर्वियाऊ सागर पर बैठक आयोजित की गई।
जिसमें आगामी 10 व 11 मई 2025 को श्री मां महलवार मंदिर परिसर काकागंज सागर में अखिल भारतीय चौरसिया सामूहिक विवाह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
साथ ही सर्वसम्मति से निम्न कार्यकारिणी का गठन किया गया:-
अध्यक्ष: श्रीराम पहलवान
महिला संगठन अध्यक्ष: श्रीमती संध्या चौरसिया
नवयुवक संगठन अध्यक्ष: पवन लंबरदार
कार्यवाहक अध्यक्ष:कृष्णकुमार चौरसिया
सचिव:देवेन्द्र चौरसिया
कोषाध्यक्ष:नंदकिशोर बाबू
बैठक में प्रमुख रूप से बसंत बाबा,आशीष, खेमचंद, कड़ोरी,उमाशंकर,रमेश, पचकोड़ी,कमलेश,
रामदास,कैलाश, राजीव,लोकेश,
अमन पार्षद, अरविंद,राजेश ,
श्रीमती कृष्णा,सिम्पल, मंजुश्री,रजनी,रानी,मीना,राजश्री,
आशा
सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
अंत में आभार सहित बैठक समाप्त की गई।