Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने कामेश बंजारा

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Thu, Jan 8, 2026

बसना,बंजारा समाज का इन दिनों पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर नव नियुक्तियां हो रही है प्रदेश नेतृत्व ने इस बार सभी प्रकोष्ठ में कर्मठ एवं ऊर्जावान युवाओं को पदाधिकारी बनाने का प्रयास किया है इस तात्पर्य में पूरे छत्तीसगढ़ में शिक्षित एवं सामाजिक कार्यों में समर्पित युवाओं को अनेकों प्रकोष्ठ में सम्मिलित किया जा रहा है।

बुधवार को देर शाम ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक के निर्देशानुसार युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनसाय नायक द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें कामेश बंजारा को युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व दिया गया।

ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के पश्चात कामेश बंजारा ने बताया कि वे समाज के अंतिम पंक्ति तक बंजारा समाज के इतिहास विरासत एवं बलिदान को लेकर जायेंगे सभी को जागरूक कर

सभी क्षेत्र में समाज की भागीदारी हो इसके लिए राजनीतिक,समाजिक सक्रियता व शिक्षा क्षेत्र में सभी वर्गों का अत्यधिक सहभागिता हो इसको लेकर उनका संगठन सक्रियता से कार्य करेगा।

कामेश ने आगे बताया कि उनके बंजारा समाज से अनेकों महापुरुषों ने देश और धर्म के लिए अनेकों लड़ाई लड़ी है उन्होंने सिख धर्म के गुरुओं एवं मराठा,राजपूतो के साथ मिलकर आजादी हेतु मुगलों एवं अग्रेजों के खिलाफ अनेकों लड़ाई लड़ी है जो आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

नियुक्ति पश्चात कामेश बंजारा ने सेवा समर्पण व नए संघर्ष हेतु प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धनसाय नायक का आभार व्यक्त किया।

युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कामेश बंजारा को बनाएं जाने पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ एन के अग्रवाल,सुमित अग्रवाल,रमेश अग्रवाल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,अभिमन्यु जायसवाल,जन्मजय साव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकार,अमन वर्मा,जनपद पंचायत सभापति प्रकाश सिन्हा,हरजिंदर सिंह,विकाश वाधवा एवं समाज से ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के प्रदेश महासचिव विष्णु नायक,रायपुर संभागीय अध्यक्ष रायमत बंजारा,प्रदेश प्रवक्ता लच्छी राम बंजारा,प्रदेश महासचिव झाडूराम परमार,निर्मला नायक, संतराम बंजारा,पंचराम परमार,लखन परमार,दुर्गा नायक,राहुल नायक, उमेश बंजारा,राधे नायक,मुकेश परमार,सुभाष बंजारा,आदि ने हर्ष वक्त कर शुभकामनाएं दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन