Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Sat, Dec 20, 2025

महासमुंद // 20 दिसंबर 2025//छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, महासमुंद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में महिलाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टिक्वेन्द्र जाटवर ने सखी वन स्टॉप सेंटर में अब तक प्राप्त प्रकरणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगस्त 2017 से 20 दिसंबर 2025 तक कुल 1265 प्रकरणों पर कार्य किया गया है। वर्तमान में प्रतिमाह औसतन 15 से 20 प्रकरण प्राप्त हो रहे हैं।

श्रीमती वर्मा ने कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं को हर स्थान पर सुरक्षा का एहसास होना चाहिए, इसके लिए अनुकूल वातावरण एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर में आने वाली महिलाओं को समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बताया कि हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता, पुलिस सहयोग, मनोवैज्ञानिक परामर्श, चिकित्सकीय सुविधा तथा अस्थायी आश्रय प्रदान किया जाता है। महिलाओं की सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 181 भी संचालित है।

निरीक्षण के दौरान सदस्य ने ‘सखी’ शब्द का वृहद् अर्थ समझाते हुए कहा कि यह प्रत्येक जिले में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल है, जहाँ उनकी समस्याओं का समाधान गोपनीयता के साथ किया जाता है। उन्होंने गाँव-गाँव में सखी योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि इससे वे महिलाएं, जो कोर्ट या थाना जाने से संकोच करती हैं, सखी केंद्र में आकर निर्भीक होकर सहायता प्राप्त कर सकेंगी।अंत में उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगन एवं समर्पण भाव से कार्य करने हेतु मार्गदर्शन देते हुए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्थानीय महिला एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन