Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : ग्राम नौगेड़ी के सरपंच संतोषी मोहर साय द्वारा अपने पंचायत को नशा मुक्त करने के संकल्प के साथ जागरूकता अभियान

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Mon, Dec 8, 2025

महासमुंद जिलांतर्गत, बसना विकासखण्ड के ग्राम नौगड़ी मे नशामुक्ति अभियान को लेकर ग्रामीण हुए लामबंद

बसना विकासखण्ड के ग्राम नौगड़ी में सरपंच संतोषी मोहरसाय ओगरे के नेतृत्व में ग्राम के सैकड़ों महिला-पुरुष,युवा बुजुर्गो द्वारा

ग्राम नौगड़ी को नशामुक्त बनाने की दिशा में ग्राम के देवगुड़ी चौक में सामुहिक मिटिंग कर एकता के साथ ग्राम में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को प्रेरित किया गया।

ग्राम में सामुहिक रूप से निर्णय लिया गया कि,आज पर्यंत पश्चात

ग्राम मे किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध गांजा,शराब बनाने या बेचने पर मनाही होगी ।

इस दौरान ग्राम प्रमुखों ने बताया कि, गांव में ही लोगों को अवैध गांजा व शराब की उपलब्धता से शराबखोरी का चलन चरम पर है। गली मुहल्ले में अनेक जगह अवैध शराब बिकने से शराबी अमानक शराब पीकर अपना स्वास्थ्य खराब करने के साथ गांव के सौहार्दपूर्ण वातावरण को भी बिगाड़ रहे हैं।

शराबी नशे में धूम होकर गांव में माता बहनों का भी खयाल कर रहे हैं और आये दिन गाली गलौज करते रहते हैं।

अमानक अवैध शराब की गांव में उपलब्धता से कम उम्र के किशोर व युवा इसका शिकार हो रहे हैं।

गांव को नशा के चंगुल से बचाने

क्षेत्र के लब्ध प्रतिष्ठित समाजसेवी, जनप्रतिनिधि,संत महंत एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में ग्राम में सामुहिक मिटिंग कर लोगों को नशा के दुष्परिणाम को समझाते हुए प्रेरित किया गया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सीमा त्रिलोचन नायक,जिला पंचायत सदस्य देवकी दीवान, प्राचीन कबीर कुटी से महंत लखन मुनि साहेब, सरपंच संतोषी मोहरसाय ओगरे, लिंगराज पटेल, गायत्री परिवार से जयदेव प्रधान, परदेशी पटेल , एवं ग्राम के पंचगण,एवं सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन