: साप्ताहिक राशिफल (29 मार्च से 04 अप्रैल)
Sun, Mar 28, 2021
मेष
मेष राशि के जातकों की सप्ताह घर परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताते होगी। किसी परिचित व्यक्ति से अरसे बाद मुलाकात होगी। काम-काज को बेहतर सोच व गम्भीरता से अन्जाम देंगे। पूर्व में किए गए निवेश का सप्ताह के अंत तक लाभ मिल सकता है। किसी योजना पर मित्रों से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह के अंत में पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में कुछ एक व्यवधान अथवा भ्रम की स्थित पैदा हो सकती है। इस दौरान जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर साबित हो सकता है। प्रेम सबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की उपेक्षा न करें।
शुभ अंक - 7
शुभ दिन - मंगलवार
शुभ रंग - नारंगी
सफलता का सूत्र - धैर्यपर्वक कार्य करें।उपाय- प्रतिदिन प्रातःकाल उगते हुए सूर्यदेव का दर्शन करें और उन्हें एक तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।वृषभ
वृषभ राशि के जातकों सप्ताह की शुरुआत में सभी कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे होते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसाय में बकाये धन की प्राप्ति होगी। छोटे कारोबारियों के लि समय अनुकूल है। छात्रों का मन पठन-पाठन में लगेगा। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। प्रेम सबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी।
शुभ अंक - 1
शुभ दिन - शुक्रवार
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - समय का सदुपयोग करें।
उपाय- सफेद चंदन का टीका लगाएं एवं भगवान शिव का दर्शन एवं पूजन-अर्चन करें। शिव चालीसा का पाठ करें।मिथुन
सप्ताह प्रारंभ में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान एवं सेहत का विशेष ख्याल रखें। दैनिक कार्यों में उदासीनता एवं आलस्य बना रह सकता है। दूसरों की गलतफहमी से स्वयं के नुकसान की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा मित्रों से मन-मुटाव हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा सकारात्मक रहेगा। आईटी प्रोफेशनल के लिए यह समय शुभ है। परिश्रम के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम सबंधों में मजबूती आयेगी। बड़े-बजुर्गों का आशीर्वाद एवं सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक - 9
शुभ दिन - बुधवार
शुभ रंग - हरा
सफलता का सूत्र - भावनाओं में न बहें।
उपाय - प्रतिदिन श्री भगवान गणेश जी की पूजा करें और शुभ फल की प्राप्ति के लिए गणपति को लाल फूल अर्पित करें।कर्क राशि
सप्ताह की शुरुआत में तीज-त्योहार अथवा कामकाज की थकान बनी रह सकती है। इस दौरान सेहत सबंधी किसी भी दिक्कत की अनदेखी न करें। अनावश्यक चीजों में धन खर्च होने पर मन खिन्न रहेगा। किसी भी योजना या कार्य को आरंभ करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। थोक व्यापारियों को व्यवसाय में कुछ एक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ आदि में बीतेगा। प्रेम सबंधों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ दिन - गुरुवार
शुभ रंग - सुनहरा
सफलता का सूत्र - खुली आंखों से सपने देखें और साकार करने का प्रयास करें।
उपाय - पीपल की पूजा करें। भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी पत्र, मिश्री और मक्खन का भोग लगाएं।सिंह
सप्ताह के प्रारम्भ में सोचे हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबे अरसे बाद किसी प्रियजन अथवा प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी पुरानी बड़ी समस्या का निदान होगा। वरिष्ठजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक कार्यक्रम में सहगभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। लघु व्यवसायियों को अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। मार्केटिंग एवं लाइजनिंग करने वालों के लिए भी समय सही है। प्रेम संबंधों में भावनाओं में न बहें। दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करें, अन्यथा बने बनाये संबंध टूट जाएंगे।
शुभ अंक - 7
शुभ दिन - शुक्रवार
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - अवसर को न खोएं।
उपाय - पीले चंदन का तिलक लगाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल भगवान सूर्य नारायण को अघ्र्य दें।कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी बुद्धि एवं चतुराई से बड़े से बड़ा कार्य करने में कामयाब होंगे। किसी कार्य को लेकर स्वयं का निर्णय हितकर साबित होगा। संतान द्वारा शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने पर घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में छोटी और लाभदायक यात्रा के योग बनेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। किसी वरिष्ठ की मदद से पारिवारिक मसले का हल निकलेगा। प्रेम सबंधों में मजबूती आएगी। लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ अंक - 2
शुभ दिन - बुधवार
शुभ रंग - हरा
सफलता का सूत्र - नए के चक्कर में पुराने संबंधों की उपेक्षा न करें।
उपाय - बुधवार के दिन हरा कपड़ा दान करें। कार्यों में सफलता के लिए गणपति का दर्शन करके घर से निकलें।तुला
सप्ताह के प्रारंभ में व्यावसाय से जुड़े लोगों को कुछेक उलझनें बनी रहेंगी। घरेलू समस्या को लेकर भी मानसिक तनाव बना रहेगा। कार्यों को करने या न करने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। तमाम चीजों के उपलब्ध होने के बाद भी जीवन में कुछ कमी महसूसल करेंगे। कार्यक्षेत्र एवं व्यवसाय में व्यस्तता के चलते जीवनसाथी और लव पार्टनर के लिए चाहकर भी समय नहीं निकाल पाने से मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के अंत में स्वजनों को लेकर बड़ी गलतफहमी दूर होगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। विशेषकर आंखों से जुड़ी किसी समस्या की अनदेखी न करें।
शुभ अंक - 6
शुभ दिन - शुक्रवार
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - मन को एकाग्र रखें।
उपाय- कार्यों में सफलता एवं लाभ प्राप्ति के लिए प्रतिदिन देवी दुर्गा एवं माता लक्ष्मी का पूजन-अर्चना करें।वृश्चिक
सप्ताह का शुभारंभ किसी शुभ समाचार से होगा, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। मित्रों एवं परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा। सत्तापक्ष से जुड़े कार्यों द्वारा मनचाहा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन सबंधी वाद-विवाद में निर्णय आपके पक्ष में जाएगा। सप्ताह के मध्य में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं का अधिकांश समय का मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।
शुभ अंक - 2
शुभ दिन - शुक्रवार
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
उपाय- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी को नारियल एवं बताशे चढ़ाएं और उसका प्रसाद बांटें।धनु
धनु राशि के जातकों की सप्ताह की शुरुआत भागदौड़ एवं व्यस्तताओं से भरी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता का तनाव बना रहेगा। चाहे-अनचाहे लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। व्यवसाय में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। किसी बड़ी योजना पर निवेश करने पर किसी वरिष्ठ की सलाह लेना न भूलें। यात्रा में सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। खान-पान में लापरवाही न बरतें। सप्ताह के अंत में लव पार्टनर से दूरी मन को बेचैन करेगी। धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी।
शुभ अंक - 7
शुभ दिन - गुरुवार
शुभ रंग - केसरिया
सफलता का सूत्र -योजना के अनुसार कार्य करें।
उपाय - पीले चंदन का तिलक लगाएं और प्रतिदिन श्री लक्ष्मी-नारायण की उपासना करें।मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आशा के अनुरूप फल मिलेंगे लेकिन मध्य में कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान शारीरिक कष्ट एवं परिजनों के साथ तकरार हो सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। नये संबंधों के लिए पुराने सबंधों की तिलांजलि न दें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में अनजाने भय से ग्रस्त रहेंगे। किसी बात को लेकर प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा हो सकती है। संबंध हों या समस्याएं इन्हें लेकर किसी भी सूरत में आपा न खोएं।
शुभ अंक - 5
शुभ दिन - मंगलवार
शुभ रंग - नांरगी
सफलता का सूत्र - किसी भी सूरत में आपा न खोएं।
उपाय - शुभता, सफलता एवं लाभ प्राप्ति के लिए श्री हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में अपने वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि इसी से आपकी बात बनेगी और बिगड़ेगी। बड़े व्यवसायियों को कारोबार में कुछ एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी के फटे में टांग अड़ाने से बाज आएं, अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों को बाहर निबटाने पर लाभ में रहेंगे। सप्ताह के अंत में प्रियजनों से वांछित सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान किसी उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रेम सबंधों में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ दिन - सोमवार
शुभ रंग - केसरिया
सफलता का सूत्र - अपने लक्ष्य से न भटकें।
उपाय - काली चीजों जैसे कंबल, चाय की पत्ती एवं उड़द आदि का दान करें। 'ॐ हं हनुमते नम:'मंत्र का एक माला नित्य जाप करें।मीन
सप्ताह के प्रारम्भ में मीन राशि के जातकों को जीवन से जुड़े तमाम पक्षों में प्रगति देखने को मिलेगी। कार्य में सफलता पाने के लिए मित्रों, सहयोगियों व स्वजनों से विचार-विमर्श करना न भूलें। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से बकाये धन की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद का समाधान निकलेगा। सप्ताह के अंत में कॅरिअर अथवा कारोबार से जुड़ी यात्रा लाभप्रद साबित होगी। प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर मिलेंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा।
शुभ अंक - 9
शुभ दिन - रविवार
शुभ रंग - लाल
सफलता का सूत्र - आज का काम कल पर न टालें।
उपाय - भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें केसर का तिलक लगाएं। साथ ही 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः'मंत्र भी जपें।
: Weekly Horoscope, 15 March 2021 to 21 March 2021
Sun, Mar 14, 2021
पंचांग के अनुसार 15 मार्च 2021 से नया सप्ताह आरंभ हो रहा है. इस दिन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. धार्मिक दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण है. इस सप्ताह शुक्र का राशि परिवर्तन भी हो रहा है.
मेष-
इस सप्ताह मान-सम्मान को लेकर सजग रहना चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर यह भी ध्यान रहे कि बेवजह दूसरों के मामले में बोलने से बचें.आजीविका के क्षेत्र में इस समय अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तो वहीं मन में उत्साह को प्राथमिकता देनी चाहिए. निस्संदेह चुनौतीपूर्ण कार्यों को पूरा कर पाएंगे. ऑफिस की ओर से यात्रा करनी पड़ सकती है. व्यापारिक मामलों में हो सकता है कि सप्ताह के मध्य तक व्यापारिक मामलों में कठिनाइयों का सामना करना पड़े. मित्रों के साथ व्यापार की योजना बनेगी. युवा वर्ग कला का प्रदर्शन करने में संकोच न करें. खेल और कला के क्षेत्र में जाने के अवसर प्राप्त होंगे. माइग्रेन का रोग परेशान कर सकता है. पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिलेगा.
वृष-
सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मामलों में अच्छा दिख रही है, तो वहीं जिनको उधार आदि दे रखा है तो उन्हें भी रिमाइंड करना अच्छा रहेगा. ऑफिशियल कार्यों को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे. बिजनेस में तेजी आने की प्रबल संभावना है. नियम कानून का समझौता न करें. युवाओं को रुचिकर कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में रुचि कम रहेगी. इंफेक्शन होने की आशंका है. साथ ही नाक, कान और गले की समस्या को लेकर सचेत रहें. घर में बच्चों को लेकर सोच में रहेंगे. 18 तारीख के बाद सदस्यों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें. सप्ताह अंत में परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बनेगी. पारिवारिक जिम्मेदारीयां बढ़ेगी.
मिथुन-
इस सप्ताह तनाव काम को प्रभावित कर सकता है तो वहीं सप्ताह मध्य में ऑफिस में तकनीकी खराबी आने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यों में जानबूझकर लोग आलोचना करेंगे. बॉस के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है. बड़े व्यापारी उधार में सौदा कम करें यदि करना ही पड़ता है तो पुख्ता कागजी कार्यवाही कर लें. कमर और पैर दर्द को लेकर परेशान नजर आएंगे. योग एक्सरसाइज मॉर्निंग वॉक इनके तालमेल से इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं. बड़ों के प्रति व्यवहार खराब न करें. घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. परिवारजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. यदि कई दिनों से वाहन की सर्विस आदि नहीं कराई है तो इस बार करा लेनी चाहिए.
कर्क-
यह सप्ताह निवेश के लिए योजनाएं बनाना लाभकारी रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर अनावश्यक खर्चों को लेकर भी सजगता बेहद जरूरी है. ऑफिशियल कार्यों को अपडेट करके रखें, पेडिंग कार्यों की लिस्ट भी कम करनी है. नई नौकरी मिलने की संभावना है. व्यापार अगर साझेदारी में करने की सोच रहें हैं तो उसके लिए समय उत्तम है. सप्ताह अंत इस ओर बढ़ सकते हैं. युवा वर्ग कम प्रयासों के बाद भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर लेंगे क्योंकि कहीं न कहीं भाग्य का सपोर्ट मिलेगा. बड़ों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें. हेल्थ में गिरकर और फिसल कर चोट लगने की आशंका है, अपना ध्यान रखें. घर में पेंटिंग कराने का विचार बन रहा है, तो इस सप्ताह करा लेना चाहिए.
सिंह-
इस सप्ताह दिमाग काफी तेजी से कार्य करेगा, तो वहीं चल रही प्लानिंग भी सरलता के साथ सफल होती नजर आएंगी. सप्ताह अंत में क्रोध बढ़ेगा, ध्यान रहें इस समय धैर्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. यात्रा के लिए समय उपयुक्त चल रहा है. कार्यक्षेत्र से जुड़े लोग कार्यों को पूरा कर पाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर फाइनेंस से जुड़े करियर में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. इससे संबंधित लोग सजग रहें. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस करने वाले व्यापारियों को लाभ होगा, पुरानी रुकी हुई डील को भी पूरा करेंगे. विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखें. सेहत में रक्त चाप के रोगी सजग रहें. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. उनके साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं.
कन्या-
इस सप्ताह छोटी हो या बड़ी कठिन परिस्थितयों का सामना करने में पीछे नहीं हटना है. ईश्वर की कृपा से कोई न कोई रास्ता खोज पाने में सफल रहेंगे. ऑफिशियल कार्यों को लेकर उत्साह को कम न होने दें. सप्ताह के बीच प्रोमोशन मिलने की संभावनाएं बन रही हैं. उच्चाधिकारी से वार्तालाप करते समय वाणी पर विशेष ध्यान रखें. अनाज के कारोबारियों को एक साथ कई ऑर्डर मिल सकते हैं. होलसेल से जुड़े कारोबारियों को भी अच्छा लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुकावटें आएंगी. गलत संगति में समय बर्बाद न करें. शारीरिक थकावट रहेगी. सेहत के प्रति लापरवाही न करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. मित्रों के प्रति व्यवहार अच्छा रहें, मजाक में भी उनका दिल न दुखाएं.
तुला-
इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए. महत्वपूर्ण निर्णयों में दिल के बजाय दिमाग का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. उधार लेनदेन दोनों से ही दूरी बनाएं रखनी होगी, नहीं तो धन डूब सकता है. सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पेंडिंग प्रोमोशन मिल सकता है. खुदरा व्यापारियों को डील करते समय सजग रहना चाहिए क्योंकि इस समय कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है. सोने-चांदी के बड़े व्यापारियों को नुकसान की आशंकाएं बनी हुई है. विद्यार्थी पढ़ाई से भटक सकते हैं. अभिभावक बच्चों का टाइम-टेबल बनाएं, पढ़ाई के साथ खेलने का भी समय निर्धारित करें. इस बार हेल्थ में महिलाओं की हार्मोनल समस्या रहेगी. घर में वृद्ध के नेतृत्व में कार्य करने में अधिक आनंद अनुभव होगा.
वृश्चिक-
इस सप्ताह स्वभाव में चिड़चिड़ापन कुछ बढ़ता हुआ नजर आएगा, तो वहीं परिस्थितियां भी अन्य लोगों के जरिए आपको निराशा की ओर ले जा सकती है. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों का कार्यभार अधिक रहेगा, साथ ही सप्ताह अंत तक आते-आते अधीनस्थों की सहायता से कार्य पूर्ण होंगे. व्यावसायिक रूप से यह सप्ताह बहुत शुभ नहीं रहेगा, हो सकता है 17 तारीख के बाद से व्यवसाय में बड़े परिवर्तन करने का मन में विचार आए. नए व्यापार का आरंभ सोच-समझकर और ध्यानपूर्वक ही करना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से जो लोग बीमार चल रहें हैं उनको सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए. महामारी को देखते हुए पूरी सजगता बर्तें. परिवार के साथ मांगलिक कार्य में जाना पड़ सकता है.
धनु-
इस सप्ताह मन की इच्छा लगभग पूर्ण होगी, लेकिन ध्यान रहें क्रोध पर संयम बेहद जरूरी है. आध्यात्मिक विषयों के अध्ययन की तरफ रुचि होगी. यदि आप टीम को लीड करते हैं तो कर्मचारियों के प्रति विश्वास बढ़ाएं. मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा. व्यापारिक मामलों में बड़े स्टॉक इस सप्ताह करना लाभकारी रहेगा. युवा वर्ग विवादित बातों से दूरी रखें, साथ ही बड़े प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत की सांस लेंगे, कला और साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है. हेल्थ को लेकर सजग रहें, रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है. दवाइयों में भी खर्च होगा. रिश्तेदारों का सहयोग करना पड़ेगा, 19 तारीख के बाद से घरेलू मामलों में संभलकर चलें.
मकर-
इस सप्ताह आपके जरिए सोचे कार्य असानी से नहीं बनेगें. ऐसा भी हो सकता है कि परिणाम विपरीत दिशा में जाते हुए नजर आएं. आर्थिक वृद्धि से ज्यादा आर्थिक व्यय हो सकता है. यात्रा के दौरान पूरी सावधानी रखकर आगे बढ़ें. जो किसी बड़े पद पर हैं, उन्हें रिश्वत के लेनदेन से बचना चाहिए. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, उनको पैसे के मामलों में पारदर्शिता रखनी चाहिए. विद्यार्थियों की आलस्य की वजह से अध्ययन में अरुचि बढ़ सकती है. सेहत को देखते हुए इस सप्ताह खानपान को थोड़ा राजसिय बनाना चाहिए, सामान्य तौर पर ड्राईफ्रूट और फलों को शामिल करें. परिवार से दूर रहना पड़ सकता है. बड़ों के साथ वार्ता और व्यवहार अच्छा रखें, उन्हें मान-सम्मान दें.
कुम्भ-
इस सप्ताह ग्रहों की स्थितियां बिगड़े संबंधों को सुधारने का अवसर देगी, महत्वपूर्ण रिश्तों को ठीक कर लेना चाहिए. आपके जरिए किए गए सभी कार्य सफल होते नजर आ रहें हैं. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो पिछली गलतियों के चलते इस बार आपको कुछ सीखना चाहिए. सहकर्मियों से थोड़ा और सौम्य में बोलें. बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा लेकिन सप्ताह के मध्य से टारगेट बढ़ाने की मांग आ सकती है. रियल स्टेट का कारोबार करने वालों के नए प्रोजेक्ट्स शुरू होगा. हेल्थ की समस्या बढ़ती हुई नजर आ रही है. छोटी सी भी समस्या को अनदेखा न करें. यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है.
मीन-
इस सप्ताह ग्रहों की स्थितियां जहां एक ओर आलस्य देंगी तो वहीं दूसरी ओर सप्ताह मध्य काम न बनने से मानसिक तनाव बढ़ेगा. जिन्होंने बड़ी कंपनी में जॉब के लिए एप्लाए किया है उन्हें ऑफर मिलने की उम्मीद है. व्यापारिक मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा, साथ ही सरकारी मामलों में सजग रहें. विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह न हो, क्योंकि कहीं न कहीं आलस्य पढ़ाई में बाधक बन सकती है. युवा वर्ग का कलात्मक कार्यों में मन लगेगा, शानदार परिणाम मिलते नजर आ रहें हैं. मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहेगी. मकान बनवाने या ठीक करने की योजना बना रहे हैं, तो इस सप्ताह शुरुआत की जा सकती है. मां और मां तुल्य महिलाओं के प्रति सम्मान रखें.
: Weekly Horoscope-Date 8 to 14 march
Sun, Mar 7, 2021
Aries
: This week there will be a possibility of getting business benefits to the people of Aries zodiac. This week, your married life will be well spent and you can get some benefit from your spouse. It will be beneficial to work in harmony with the officer class in the field.Student class will get success in work this week. You will see improvement in health related matters. The last part of the week can be spent and part-run.
Taurus
: This week the Taurus zodiac may get some new responsibilities in the field. The candidates trying for a job may get any success this week. This week will be good for money related issues. This week you can get success in work related to house or land. You can get new income routes. This week, you will get relief from health problems.
Mithun
: This week Gemini people may have trouble in the initial days due to health problems, but in later days improvement is possible. This week, you can succeed in any big task on the strength of your might. Conditions in the workspace will continue to operate normally. Officers will be pleased with your work. You can visit a religious place with family. You may get some good news at the end of the week.
Cancer
: This week, it will be beneficial for the Cancerians to keep pace with business partners. There is a possibility of progress in your financial situation. Do not get involved in any kind of debate with your spouse. You can get good news related to job this week through telecommunication. Work will be more for earning income this week, but you will get the benefit of money.
Leo
: This week, the zodiac signs of Leo zodiac can be more diligent and running. Your ideological differences with the officer class are possible in the field. This week, any problem regarding health can bother you. So take proper care of your food and drink. This week, the spouse will have the possibility of getting the benefit of wealth. You will get benefit and support from your child.
Virgo
: This week, the natives of Virgo can get some kind of benefit from the opposing side. There will be improvement in health related problems this week, yet take care of health and food. The situation will remain good in the field. This week will be a success for the student class. You can get government benefits. The last half of the week may prove beneficial for business class natives.
Libra
: This week, the zodiac signs of the zodiac sign may have some problem regarding the functioning in the initial days. It will be appropriate to keep pace with the officers in the field. This week keep yourself away from futile debate. This week will be of special benefit to the students. Mid of the week can be beneficial for money. Take proper care of your food and drink this week.
Scorpio
: This week the natives of this zodiac can get some good news in the context of the field. Your relations with the officer class will be stronger. This week can provide benefits for those involved in politics. You may get rest in health problems this week. There may be some problems in your married life this week. The last half of the week can be profitable.
Dhanu
: This week there will be chances of getting any benefit from the fathers of Sagittarius zodiac. This week, your speech-dealing may cause disputes with family members. Your financial condition will be normal this week. Expenditure of money is possible on health related problem. Your strength will be very good this week in the field. Mother and sister may be worried about their health.
Capricorn
: This week, the Capricorn people will enjoy their family life. Business people can implement a plan to start a new business this week. This week, spouse can get any benefit. This week you can get relief in health related problems. You can find some solution to the problems related to income. There may be problems with the student class.
Aquarius
: This week, the natives of Aquarius can continue to run in relation to their work. Travel related to the field can benefit you. Any problem regarding health can bother you. This week, you will get the support of your spouse and you can get any benefit from them. Keep in mind that your mother should not suffer due to you. Sudden wealth can be achieved.
Pisces
: This week, the people of Pisces will have chances of getting benefits from their children. This week will give you success in terms of work area. You can get success this week in the efforts being made for money gains. Students will be expected to get auspicious results this week. Government bottlenecks may be overcome this week. Your health and home environment will be good this week.
This weekly horoscope is based on your ascendant. All these horoscopes are common. It is advisable to thoroughly study the condition of the astrologer and the horoscope to arrive at any definite result.)