Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: CM योगी और PM मोदी को बम से उड़ाने की धमकी, दाऊद इब्राहिम का भी एंगल निकला

admin

Tue, Nov 21, 2023

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम की धमकी देने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स की पहचान कामरान खान के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि खान ने कल शाम मुंबई पुलिस के कंट्रोल नंबर पर कॉल कर दावा किया था कि उसे दाऊद इब्राहिम के गुर्गे ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने के लिए कहा है।

जेजे हॉस्पिटल को भी बम से उड़ाने की धमकी

कॉलर ने ये भी कहा कि अगर उसका मेडिकल नहीं कराया गया तो वो जेजे हॉस्पिटल को भी बम से उड़ा देगा। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और उसने कॉलर का पता लगा लिया। पुलिस ने कॉलर को मुंबई के चुनभट्टी इलाके से हिरासत में लिया। युवक के खिलाफ मुंबई की आजाद मैदान पुलिस ने IPC की धारा 505(2) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

हालही में पुलिस ने डॉन छोटा शकील के करीबी के खिलाफ दर्ज की थी FIR

हालही में खबर सामने आई थी कि मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी गुर्गे रियाज भाटी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की है। इस मामले के शिकायतकर्ता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में साल 2021 में एक वसूली की FIR रियाज भाटी के खिलाफ दर्ज हुई थी। उस मामले में शिकायतकर्ता (नये मामले में) गवाह है।

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि रियाज भाटी और उसके करीबियों ने उसे जून 2022 से लेकर 4 नवंबर 2023 तक उसे धमकी दी और कहा कि वो कोर्ट में गवाही देने ना जाये और जाए तो रियाज भाटी के पक्ष में गवाही दे। ऐसा ना करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ है। इस वजह से इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। सूत्रों ने यह भी बताया की रियाज भाटी फिलहाल जेल में है और उसने शिकायतकर्ता को धमकी जेल में बैठकर दी।

बता दें कि रियाज भाटी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से लिंक होने की बाद पहले भी सामने आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक भाटी छोटा राजन गैंग में था। लेकिन उसके साथ रहने के बाद उसने छोटा शकील के लिए काम करना शुरू कर दिया। हालांकि भाटी ने दाऊद का सहयोगी होने से इनकार कर दिया है।

Read more - रोहित शर्मा को धोखा दे गए ये 3 खिलाड़ी, पूरे मैच में खराब प्रदर्शन,अब क्या कभी नहीं पहनेंगे नीली जर्सी?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन