Wed 15 Apr 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

एवीएस फैक्ट्री में 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत, परिजनों ने लगाया सूचना छिपाने का गंभीर आरोप

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

थाना रीठी क्षेत्रातंर्गत : थाना रीठी क्षेत्रातंर्गत पारधी डेरे में हुये जघन्य हत्याकांड के फरार आरोपी को बिहार से गिरफ्तार

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sat, Apr 11, 2026

थाना रीठी क्षेत्रातंर्गत पारधी डेरे में हुये जघन्य हत्याकांड के फरार आरोपी को बिहार से गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा थाना रीठी क्षेत्र के अंतर्गत हुई हत्या के मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ श्री संतोष डेहरिया व श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा हत्या के प्रकरण में पारधी समुदाय के अभियुक्तों को बिहार राज्य के पटना जिले से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनॉक 12.03.2026 को फरियादिया डिजाईन बाई ने सूचना दी कि ग्राम बूढा ललितपुर के मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, कलवा पारधी, जबल पारधी एवं अन्य पारधी कबीला के लोगो द्वारा पुरानी बुराई पर से चाकू, बका से फरियादिया के पति उन्हत्तर पारधी को आटो से उतारकर अपने साथ ले जाकर बेरहमी से हत्या की और हत्या करने के उपरांत उनहत्तर पारधी का शव बूढा के पहाड के नीचे गड्ढे में डाल देने की रिपोर्ट पर अप0क्र0 125 / 26296 (बी), 140 (1), 103 (1),238, 3 ( 5 ) बीएनएस. का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

आरोपियों द्वारा घटना घटित कर पारधी समुदाय के साथ डेरा सहित अज्ञात स्थान पर भाग जाने पर पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आस-पास के अन्य पारधियों के डेरों पर लगातार दबिश दी गई परंतु अभियुक्तों की कोई जानकारी नही मिल रही थी ।

पुलिस का तत्काल एक्शन - आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी बिहार के पटना जिले में हैं तब श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एक मूवमेंट टीम का गठन किया गया जिसमें थाना रीठी से सउनि० जयचंद, प्रआर. राम पाठक, अजय मेहरा, आर. आशुतोष यादव एवं थाना एनकेजे. से आर. जजकुमार को शामिल कर टीम तैयार की गई। पुलिस टीम द्वारा बिहार में पटना जाकर गोपनीय रूप से जानकारी जुटाई और पुलिस ने बडी ही सूझबूझ से आरोपियों की घेराबंदी कर काफी मशक्कत के बाद आरोपी मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, अजूबा पारधी, ओकीन पारधी, सोजन पारधी को गिरफ्तार कर बिहार में न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर कटनी लाकर न्यायालय पेश किया गया एवं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 चाकू, 01 बका, 01 डंडा एवं 01 मोटर साईकिल जप्त की गई।

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका - उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रीठी निरी. मोहम्मद शाहिद, उनि दिनेश चौहान उनि विनोद पटेल, सउनि जयचंद उईके, सउनि सुशील प्रजापति, प्र. आर. अजय मेहरा, प्र.आर. राम पाठक, आर. शमशेर सिंह, आर. नितेश दुबे, आर. आशुतोष, आर. अमन, आर. विजय, आर. घनश्याम, आर. ज्ञानेंद्र, आर. शहंशाह, आर. जजकुमार एवं सायबर सेल से आर. शुभम गौतम, आर. अमित श्रीपाल का विशेष योगदान रहा ।

Tags :

katnipolice

katni

pawankatni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन