Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: India New IT Rules -सुंदर पिचाई बोले,नियमों का पालन करने Google प्रतिबद्ध।

admin

Fri, May 28, 2021
 India New IT Rules -सुंदर पिचाई बोले,नियमों का पालन करने Google प्रतिबद्ध।

India New IT Rules को लेकर गूगल ने अपना रूख साफ कर दिया है।गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने गुरुवार को बताया कि कंपनी बुधवार से लागू हुए भारत के संशोधित आईटी नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिचाई ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि जाहिर तौर पर अभी शुरुआती दिन हैं और हमारी लोकल टीमें बहुत बिजी हैं। आप जानते हैं कि हम स्थानीय कानूनों का पालन करते हैं।

पत्रकारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान पिचाई ने यह भी कहा कि हम सूचना के मुक्त प्रवाह को बढ़ावा देने, सूचना के महत्व को शामिल करते हैं और समझाते हैं, हम लोकतांत्रिक देशों में वैधानिक कार्य प्रणाली का सम्मान करना चाहते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कानूनों की अनुपालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिस हद तक यूजर्स के बारे में जानकारी के लिए हम अनुपालन करते हैं और हम इसे अपनी पारदर्शिता रिपोर्ट में शामिल करेंगे। यह एक ढांचा है जिसके साथ हम इसे दुनिया भर में संचालित करेंगे।

दरअसल, भारत ने बुधवार को इंटरनेट और सोशल मीडिया कंपनियों को एक मैसेज भेजकर सरकार को अपडेट करने को कहा कि क्या उन्होंने नियमों का पालन किया है। नए नियमों के तहत भारत में 50 लाख से अधिक यूजर्स वाली इंटरनेट और सोशल मीडिया कंपनियों के लिए स्थानीय शिकायत अधिकारी, मुख्य अनुपालन अधिकारी और एक नोडल संपर्क व्यक्ति होना जरूरी है, जिनकी डिटेल के साथ-साथ पता उनकी वेबसाइट पर पब्लिश किया जाता है। यूजर्स की पहचान स्थापित करने के साधन के रूप में स्वैच्छिक सत्यापन के प्रावधान के साथ-साथ नियमों में प्रवर्तक का पता लगाने की क्षमता भी अनिवार्य है।

नए आईटी नियमों के बाद गूगल ने अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया है, लेकिन अभी कई कंपनियां है जो इसको लेकर अपना रूख साफ नहीं कर पा रही है, जिनमें से एक व्हाट्सएप भी हैं, मंगलवार को व्हाट्सएप ने नए नियमों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक मामला दायर किया है, जिसमें कंपनी ने तर्क दिया है कि नए नियम यूजर्स के निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करते हैं।

Read Also-

फाइजर ने भारत सरकार से कहा-प्रभावी है हमारी वैक्सीन 12 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन