Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

कटनी,जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने एवं वेतन मांगने पर गाली-गलौज का आरोप, कर्मचारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। अतिक्रमण विरोधी टीम पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने : कटनी। अल्टीमेटम खत्म,नगर निगम के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल आज से शुरू; शहर की व्यवस्थाएं ठप

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Jun 19, 2026

अल्टीमेटम खत्म, नगर निगम के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल आज से शुरू; शहर की व्यवस्थाएं ठप

कटनी।

अतिक्रमण विरोधी टीम पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का सब्र आखिरकार टूट गया। प्रशासन और पुलिस को दिया गया अल्टीमेटम आज सुबह समाप्त होते ही अमले ने अपने वादे के मुताबिक आज (शुक्रवार) से पूर्णतः काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। सुबह से ही नगर निगम दफ्तर के सभी विभागों में ताले लटके नजर आए और कर्मचारी काम छोड़कर प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।

सुबह 10 बजे का अल्टीमेटम हुआ खत्म

गौरतलब है कि कल (गुरुवार) को दो घंटे के सांकेतिक प्रदर्शन के बाद अधिकारियों की समझाइश पर कर्मचारी काम पर लौटे थे। लेकिन उन्होंने साफ चेतावनी दी थी कि यदि आज शुक्रवार सुबह 10 बजे तक पुलिस ने सुस्त रवैया छोड़कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। समय सीमा बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहने के कारण कर्मचारियों ने आज सुबह से ही कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया।

'जब तक गिरफ्तारी नहीं, तब तक काम नहीं'

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस इस मामले को बेहद हल्के में ले रही है। शासकीय कार्यालय में घुसकर सरेआम मारपीट करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे नगर निगम कर्मियों में असुरक्षा की भावना है। संघ के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जब तक सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता, तब तक कोई भी कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटेगा।

शहर में चरमरा सकती हैं व्यवस्थाएं

हड़ताल के पहले ही दिन नगर निगम के प्रशासनिक कार्यों समेत साफ-सफाई, जल प्रदाय और अतिक्रमण विरोधी अभियानों पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। यदि यह गतिरोध जल्द नहीं सुलझा, तो आने वाले दिनों में शहर की नागरिक व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा सकती हैं। फिलहाल स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को मनाने और पुलिस विभाग से समन्वय बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Tags :

nagar nigam katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन