Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Assam news-CM पद की शपथ से पहले कामाख्या मंदिर पहुचे,हिमंत बिस्वा सरमा

admin

Mon, May 10, 2021
Assam news-CM पद की शपथ से पहले कामाख्या मंदिर पहुचे,हिमंत बिस्वा सरमा

Assam news-रविवार को नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा  सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल के नेता चुन लिए गए। इसके बाद वे असम की अगली एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सरमा असम के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। साथ ही 13 अन्य मंत्रियों को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। सरमा और अन्य मंत्री आज 11:30 बजे श्रीमंत शंकरदेवा कलाक्षेत्र में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे। इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने आज डोल गोबिंदा मंदिर और कामाख्या मंदिर का दौरा किया।

https://twitter.com/ANI/status/1391625608724062212?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1391625608724062212%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-1980706604120323431.ampproject.net%2F2104240357001%2Fframe.html

गौरतलब है कि असम के नए मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इसके गठबंधन सहयोगी असोम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के मंत्री होंगे। बता दें कि विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ही हिमंत का नाम आगे बढ़ाया था। 

Assam (असम) के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हिमंत बिस्वा सरमा पूर्व कांग्रेसी रहे हैं और असम तीसरा राज्य होगा, जहां वर्तमान समय में सरकार तो बीजेपी की है, लेकिन उनके मुख्यमंत्री वो है जो कभी कांग्रेस के रहे हैं। असम के अलावा, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू और मणिपुर में एन बीरेन सिंह भी कांग्रेस में रह चुके हैं और कुछ सालों पहले ही उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह साल 2016 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कांग्रेस के सदस्य थे। 

Read also-

भारत को vaccination drive me ओर सफलता, DRDO की दवा 2-DG की एक महीने में सप्लाई

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन